Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Steel Authority of India Limited: NPS में स्वैच्छिक अंशदान का विकल्प 15 जून तक, कार्मिक ध्यान दें
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited: NPS में स्वैच्छिक अंशदान का विकल्प 15 जून तक, कार्मिक ध्यान दें

Azmat ali 04/06/2026 (Last updated: 04/06/2026) 1 minute read
Steel Authority of India Limited Voluntary Contribution Option in NPS till June 15

कर्मचारियों को NPS में स्वैच्छिक अंशदान (Voluntary Contribution) का विकल्प चुनने की अंतिम तिथि बढ़ाने की जानकारी।

  • 15 जून के बाद स्वैच्छिक अंशदान का यह विकल्प उपलब्ध रहेगा या नहीं, इस संबंध में फिलहाल कोई नई सूचना जारी नहीं की गई है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। सेल कारपोरेट आफिस से आदेश जारी होते ही बोकारो स्टील प्लांट (BSL) समेत अन्य प्लांट की ओर से भी कर्मचारियों को NPS में स्वैच्छिक अंशदान (Voluntary Contribution) का विकल्प चुनने की अंतिम तिथि बढ़ाने की जानकारी दी गई है।

कर्मचारियों को SAIL पेंशन स्कीम  के अंतर्गत NPS के टियर-1 खाते में बेसिक वेतन और महंगाई भत्ता (DA) का अतिरिक्त 2 प्रतिशत स्वैच्छिक योगदान करने का विकल्प दिया गया था। अब प्रबंधन ने कर्मचारियों को यह विकल्प चुनने के लिए अतिरिक्त समय देते हुए इसकी अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित कर दी है। यह योगदान कंपनी द्वारा किए जा रहे नियमित अंशदान के अतिरिक्त होगा।

ऑनलाइन देना होगा विकल्प

सर्कुलर के मुताबिक कर्मचारी निर्धारित पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी सहमति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए SAIL के पेंशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन विकल्प भरना होगा।

कॉर्पोरेट ऑफिस के निर्देश पर जारी हुआ आदेश
बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय SAIL कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा जारी संदर्भ सर्कुलर के आधार पर लिया गया है। कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना विकल्प दर्ज कर लें।

इस आदेश पर उन कर्मचारियों की विशेष नजर रहेगी जो भविष्य में अधिक पेंशन कोष बनाने के लिए NPS में अतिरिक्त निवेश करना चाहते हैं। 15 जून के बाद स्वैच्छिक अंशदान का यह विकल्प उपलब्ध रहेगा या नहीं, इस संबंध में फिलहाल कोई नई सूचना जारी नहीं की गई है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BJP नेता के खेत से जब्त अफीम की फसल Bhilai Steel Plant में जलकर राख
Next: विश्व पर्यावरण दिवस 2026: राउरकेला स्टील प्लांट का हरित इस्पात उत्पादन की दिशा में मजबूत कदम

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.