Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: बारिश के पानी से सिंटर को बचाएगा शेड, स्टील प्रोडक्शन के लिए मुनाफे का सौदा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: बारिश के पानी से सिंटर को बचाएगा शेड, स्टील प्रोडक्शन के लिए मुनाफे का सौदा

Azmat ali 04/06/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant The Shed will Protect the Sinter from Rainwater

उत्पादन पर मानसून के प्रभाव को न्यूनतम करने के उद्देश्य से ओएचपी-ए में बेड-7ए के लिए कवरिंग शेड की व्यवस्था थी।

  • मानसून में कच्चे माल की सुरक्षा हेतु ओएचपी में नवीन अयस्क भंडारण शेड का उद्घाटन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बरसात के पानी से सेल भिलाई स्टील प्लांट ने कच्चे माल को बचाने का इंतजाम किया है। सिंटर प्लांटों को सूखी सामग्री की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अयस्क प्रबंधन संयंत्र (Ore Handling Plant-OHP) में निर्मित नवीन अयस्क भंडारण शेड का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) द्वारा किया गया। कोक ओवन बैटरी को ध्वस्त करते समय निकले स्ट्रक्चर का यूज यहां किया गया है। प्लांट गैरेज की हैवी क्रेन के माध्यम से इसको खड़ा किया जा रहा है। एक शेड बनकर तैयार हो गया है। 3 और शेड बनने हैं। महज 26 दिनों के भीतर एक शेड को तैयार किया गया है।

उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारियों में तुषार कांत-सीजीएम प्रभारी (सर्विसेज), बिजय कुमार बेहरा, सीजीएम प्रभारी (एम एंड यू), देबदत्त सतपथी, सीजीएम (एसईडी), एचके. सचदेव, सीजीएम (मैकेनिकल एवं एमआरडी), राहुल श्रीवास्तव, सीजीएम (क्वालिटी), पीआर भल्ला, सीजीएम (पीपीसी) सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बीडी बाबू-जीएम प्रभारी (प्लांट गैरेज), एके सिंह, जीएम (ओएचपी), राकेश पांडेय-जीएम (सीईडी), सुनील कुमार, जीएम प्रभारी (सीएमएम) तथा मेजी मेजर सिंह, जीएम (ईडीडी) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी समारोह में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर परियोजना के निष्पादन में योगदान देने वाली सेंट्रल मैकेनिकल, सिविल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग डिजाइन एवं ड्रॉइंग, प्लांट गैरेज तथा ओएचपी की टीमों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
नवीन अयस्क भंडारण शेड का प्रमुख उद्देश्य सिंटर प्लांटों को वर्षभर सूखा कच्चा माल उपलब्ध कराना तथा बेड-7ए को प्रतिकूल मौसमीय प्रभावों से सुरक्षित रखते हुए निरंतर कार्यशील बनाए रखना है।

इससे सिंटर प्लांटों की उत्पादकता एवं परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी, वहीं ब्लास्ट फर्नेस संचालन को भी महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होगा। साथ ही मानसून के दौरान कन्वेयर बेल्टों में होने वाली खराबियों तथा उनके उपभोग में कमी आने की भी अपेक्षा है।

उत्पादन पर मानसून के प्रभाव को न्यूनतम करने तथा संयंत्र संचालन की विश्वसनीयता बढ़ाने के उद्देश्य से ओएचपी-ए में बेड-7ए के लिए कवरिंग शेड की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक थी। परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत इस शेड का निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

विशेष उल्लेखनीय है कि इस परियोजना में प्रयुक्त संरचनात्मक सामग्री कोक ओवन बैटरी-7 के TOPR शेड से प्राप्त की गई है, जो अन्यथा स्क्रैप के रूप में निष्पादित हो जाती। इस प्रकार परियोजना ने संसाधनों के पुनः उपयोग एवं लागत बचत का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह परियोजना भिलाई इस्पात संयंत्र की उत्पादन क्षमता, संसाधन संरक्षण तथा मानसून अवधि में निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL बोकारो स्टील प्लांट के 40 अधिकारियों का ट्रांसफर
Next: BJP नेता के खेत से जब्त अफीम की फसल Bhilai Steel Plant में जलकर राख

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.