Skip to content
28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मरीज ई-एम्बुलेंस से जाएंगे हॉस्पिटल, हाइवे पर ई-ट्रक और शहर में चलेगी ई-बस
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

मरीज ई-एम्बुलेंस से जाएंगे हॉस्पिटल, हाइवे पर ई-ट्रक और शहर में चलेगी ई-बस

06/11/2024 (Last updated: 06/11/2024) 1 minute read
Patients will go to hospital by e-ambulance, e-truck will run on the highway

ई-एम्बुलेंस के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट। आरामदायक रोगी परिवहन के लिए ई-एम्बुलेंस के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर जोर।

  • CO2 उत्सर्जन को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक ट्रकों को अपनाने के लिए बढ़ावा।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। अब तक आपने इलेक्ट्रिक साईकिल, स्कूटी को बहुत देखा होगा। अब ई-एम्बुलेंस और ट्रक भी शहर में दौड़ती नजर आएगी। पीएम ई-ड्राइव योजना (PM e-Drive Scheme) का लाभ उठाते हुए सरकारी एजेंसियों ने इसकी दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के प्लेट मिल ने रचा कीर्तिमान, कोचीन शिपयार्ड, भेल, रेलवे, हैवी प्रोजेक्ट को भेजा स्पेशल प्लेट

इस योजना के तहत ई-एम्बुलेंस तैनात करने के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। आरामदायक रोगी परिवहन के लिए ई-एम्बुलेंस के उपयोग को प्रोत्साहित करने की यह एक नई सरकारी पहल है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र: नई इकाइयों ने अप्रैल-अक्टूबर 2024 में किया बेहतरीन प्रोडक्शन

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) (एमओएचएफडब्ल्यू), सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) (एमओआरटीएच), और अन्य संबंधित हितधारकों के सहयोग से प्रदर्शन और सुरक्षा मानक तय किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया लिमिटेड अब प्रमाणित रूप से ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’, ECL से ये बड़ी खबर

ई-एम्बुलेंस के लिए पात्रता मानदंडों पर इस वक्त एमओएचएफडब्ल्यू के साथ विचार विमर्श किया जा रहा है और ये जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

वाह…ई-ट्रक भी आएगी नजर

इस योजना का मकसद CO2 उत्सर्जन को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक ट्रकों को अपनाने के लिए बढ़ावा देना और भविष्य में ई-ट्रकों को एक प्रमुख लॉजिस्टिक समाधान के रूप में स्थापित करना है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ने अकादमिक सहयोग के लिए ASCI हैदराबाद से किया एमओयू साइन

ई-ट्रकों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए 500 करोड़ रुपये का फंड अलग से रखा गया है। केवल एमओआरटीएच द्वारा अनुमोदित वाहन स्क्रैपिंग सेंटर (आरवीएसएफ) से जारी होने वाले स्क्रैपिंग प्रमाणपत्र रखने वाले लोग ही इस प्रोत्साहन के लिए पात्र हैं।

ये खबर भी पढ़ें: वेदव्यास संगीत नृत्योत्सव 2024: राउरकेला के मंच पर भारतीय नृत्य कला की झलक

मॉनिटरिंग सिस्टम के ज़रिए स्क्रैपिंग प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा। लाभार्थी वाहनों की संख्या, अधिकतम सब्सिडी, प्रदर्शन मानदंड आदि सहित ई-ट्रकों के लिए ज़रुरी जानकारी, संबंधित हितधारकों के साथ परामर्श के आधार पर अलग से अधिसूचित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में छुटिटयों पर भेदभाव, कर्मचारियों को सीधा नुकसान, BSP और BAKS केस पर 28 नवंबर को RLC रायपुर करेंगे सुनवाई

इन शहरों में दौड़ेगी ई-बसें

राज्य परिवहन उपक्रमों (एसटीयू)/सार्वजनिक परिवहन एजेंसियों द्वारा 14,028 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए कुल 4,391 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इन बसों के लिए मांग एकत्रीकरण का प्रबंधन सीईएसएल द्वारा 40 लाख से अधिक आबादी वाले नौ प्रमुख शहरों, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, सूरत, बैंगलोर, पुणे और हैदराबाद में किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP: हड़ताल का साइड इफेक्ट, 4 सस्पेंड, 2 का सेलम ट्रांसफर, 26 को वार्निंग लेटर

एमओआरटीएच के दिशानिर्देशों के अनुसार पुरानी एसटीयू बसों को हटाने के बाद, ई-बसें खरीदने वाले शहरों को प्राथमिकता दी जाएगी। विशेष भौगोलिक क्षेत्रों-पहाड़ी और उत्तर-पूर्वी राज्यों, द्वीप क्षेत्रों, तटीय क्षेत्रों आदि में ई-बसों की खरीद और संचालन के लिए ई-बस प्रवेश को प्रोत्साहन देने के लिए, गैर-ओपेक्स मॉडल सहित अलग दिशानिर्देश एमएचआई द्वारा अपनाए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: WCL NEWS: कोल इंडिया स्थापना दिवस पर वेकोलि को 10 पुरस्कार, अमेरिका, कोलंबिया में अवॉर्ड जीतने वाली टीम सम्मानित

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम ई-ड्राइव योजना: पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से तौबा-तौबा,इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में ज़बरदस्त उछाल, पढ़िए ताज़ा आंकड़े
Next: Stock Market Update: कोल इंडिया, टाटा स्टील में गिरावट, SAIL, अडानी बढ़त पर, ध्यान दें Swiggy IPO पर

Related Stories

SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026

You May Have Missed

SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026
NMDC-5427-Crore-Project-Pellet-Plant-Nagarnar-Bailadila (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC 5427 करोड़ परियोजना: बैलाडीला के लौह अयस्क से नगरनार में बनेंगे पेलेट, बचेली से नगरनार तक 135 किलोमीटर की स्लरी पाइपलाइन

Azmat ali 27/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.