Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी के प्लेट मिल ने रचा कीर्तिमान, कोचीन शिपयार्ड, भेल, रेलवे, हैवी प्रोजेक्ट को भेजा स्पेशल प्लेट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी के प्लेट मिल ने रचा कीर्तिमान, कोचीन शिपयार्ड, भेल, रेलवे, हैवी प्रोजेक्ट को भेजा स्पेशल प्लेट

04/11/2024 (Last updated: 04/11/2024) 1 minute read
BSP's plate mill created a record, dispatched special plates to Cochin Shipyard, BHEL, Railways, Heavy Projects

अक्टूबर माह में शिपिंग की गई प्लेट में रेलवे को 1,000 टन, विभिन्न प्रोजेक्ट ग्राहकों को 10,000 टन, भेल को 4,500 टन प्लेट भेजे गए।

  • शिपिंग यार्ड की मैपिंग के दौरान नई आई टी तकनीक का उपयोग।
  • सीएंडआईटी टीम की भूमिका अहम रही, जिससे सीधा फायदा हो रहा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel plant) की प्लेट मिल अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को बहाल रखते हुए वित्त वर्ष 2024-25 में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: राउरकेला इस्पात संयंत्र में Sustainable Steel Production पर मंथन

प्लेट मिल ने अक्टूबर 2024 में 1,17,568 टन का डिस्पैच कर वर्ष 2022 के अक्टूबर माह में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 1,17,450 टन को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र: डाक्टर समेत 8 अधिकारी रिटायर, जानिए नाम

उल्लेखनीय है कि संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान शिपिंग यार्ड (Shipping Yard) की मैपिंग के दौरान नई आई टी तकनीक का भरपूर उपयोग किया गया, जिससे टेबलेट के माध्यम से त्वरित दस्तावेज बनाये जा सके। इसमें सीएंडआईटी टीम की भूमिका अहम रही।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया का 50वां स्थापना दिवस: 1975-76 में कर्मचारी 6.75 लाख थे, आज 2.25 लाख और उत्पादन 89 एमटी था, आज 773 एमटी

सम्पूर्ण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण चुनौती यह थी कि बीएसपी के सभी ग्राहकों की प्लेटों की मांग को समय पर पूरा किया जा सके। संयंत्र द्वारा उत्पादित प्लेट के लगभग 147 ग्राहक है जिन्हें रेलवे एवं रोड परिवहन के माध्यम से प्लेट मिल से शिपिंग की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में द्वार लगी चुनावी बारात, BMS को आई पांडेय जी की याद

अक्टूबर माह में शिपिंग की गई प्लेट में रेलवे को 1,000 टन, विभिन्न प्रोजेक्ट ग्राहकों को 10,000 टन, भेल को 4,500 टन, कोचीन शिपयार्ड को 613 टन तथा एमएसएमई ग्राहकों को 5,000 टन प्लेट की आपूर्ति शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: उच्च पेंशन पर ईपीएस 95 हायर पेंशन देने में ढिलाई और सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर रहा ईपीएफओ, SEFI का श्रम मंत्री को पत्र

शिपिंग की टीम ने मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) कार्तिकेय बेहेरा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जहां एक ओर महाप्रबंधक (प्रचालन) संजय त्रिपाठी व गुरमीत सिंह, महाप्रबंधक (विद्युत) सी पद्मनाभन, महाप्रबंधक (यांत्रिकी) अनिल कुमार जैन ने कुशलता से अपनी टीम का नेतृत्व किया वहीं दूसरी ओर मुख्य महाप्रबंधक (एसआरएम, भिलाई) चंद्रेश झा ने योजनाबद्ध ढंग से निरंतर सहयोग दिया। साथ ही महाप्रबंधक (आरसीएल) सुधीर और उनकी टीम ने दक्षता से पूर्ण सहयोग किया।

ये खबर भी पढ़ें: Bastar Olympics  2024: सीएम विष्णु देव साय के हाथों बस्तर ओलंपिक का लोगो और  मस्कट का अनावरण

इस उपलब्धि पर मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) कार्तिकेय बेहेरा ने टीम के समस्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में प्लेट मिल चुनौतियों को पार कर नए कीर्तिमान बनाएगी। उन्होंने विभिन्न सहयोगी विभागों जैसे पीपीसी, एसएमएस-2 एवं टी एंड डी का भी धन्यवाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें: ILO NEWS: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन से आई ये खबर, सचिव डावरा ने रखा भारत का पक्ष

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कोल इंडिया लिमिटेड अब प्रमाणित रूप से ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’, ECL से ये बड़ी खबर
Next: राउरकेला इस्पात संयंत्र: नई इकाइयों ने अप्रैल-अक्टूबर 2024 में किया बेहतरीन प्रोडक्शन

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.