Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी बोरिया गेट और सुपेला संडे बाजार पर ध्यान दीजिए साहब…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी बोरिया गेट और सुपेला संडे बाजार पर ध्यान दीजिए साहब…

03/01/2025 1 minute read
Pay attention to BSP Boria Gate and Supela Sunday Market

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

  • सड़क पर लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने की मांग।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता के नेतृत्व में सुपेला संडे बाजार व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर को ज्ञापन दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मैं स्वयं आकर स्थिति को देखुंगा और बाजार को व्यवस्थित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा

ये खबर भी पढ़ें: Stocks Market Updates: Adani Ports को बड़ा ऑर्डर, रॉकेट बन सकता है शेयर, टॉप लूजर SBI, Coal India, ONGC

जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता ने बताया कि संडे बाजार अथक प्रयास से हटाया गया था। मगर स्थिति फिर ज्यों की त्यों बनने लग गई है। शारदा गुप्ता ने कहा कि शराब दुकान के कारण भी रोज जाम की स्थिति बनी रहती है रहती है। 100 फीट की चौड़ी सड़क संडे बाजार 20 फीट में सिमट जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: कर्मचारियों के मासिक भत्तों में बड़ा संशोधन, 350 के बजाय अब मिलेगा 1200 रुपए

रोज गुजर रहे हैं हजारों वाहनों से संडे बाजार की व्यवस्था फिर चरमरा गई है। सुपेला चौक से लेकर राजेंद्र प्रसाद चौक तक जाम की स्थिति फिर बनने लग गई है। यहां से रोज हजारों गाड़ियां निकलती हैं। 100 फीट की सड़क 20 फीट में जाकर सिमट जाती है, जबकि रोड को दो भागों में बाट भी दिया गया था। इसके बाद भी जाम की स्थिति बन रही है।

ये खबर भी पढ़ें: पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन के शोक में SAIL BSL, 29 को हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम कैंसिल, अब 5 जनवरी को

संडे बाजार में ग्राहक गाड़ियों को सड़क पर ही पार्किंग कर रहे हैं। फल के ठेले रोड पर ही खड़े रहते हैं। इस अवैध पार्किंग से सड़क केवल 10 फिट ही चलने योग्य बच जाती है। यानी आवागमन के लिए सड़क बच नहीं पा रही है। हर समय जाम की स्थिति बनती जा रही है। व्यापारी अपने सामान को दिन प्रतिदिन आगे बढ़ाते जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में एक्सीडेंट: हाइवा ने बाइक सवार कर्मचारी को कुचला

लोग रेंग रेंग कर चल रहे हैं। पटरी पार के लोगों के लिए यह एक ही रास्ता है। जहां से लोग आईआईटी रुंगटा कॉलेज महत्वपूर्ण संस्थान में आना-जाना करते हैं और यहीं से संयंत्र कर्मी आना-जाना करते हैं। और पटरी पार से बच्चे सेक्टर एरिया में ट्यूशन के लिए आना-जाना करते हैं। पटरी पार के लोगों के लिए यही एक रास्ता है और दूसरा कोई रास्ता नहीं है। इसी रोड पर दो-दो शराब के दुकान है।

ये खबर भी पढ़ें: Suchnaji.com की खबर का असर: हुडको पहुंचा भिलाई नगर निगम, कब्जेदार दुकान बंदकर भागा, निगम ने जब्त किया सामान

जहां से महिलाएं भी आना जाना करती हैं। इसके कारण हमेशा जाम रहता है। जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता ने इस रोड पर फ्लाईओवर की भी मांग की थी मगर प्रशासन ने फ्लाईओवर को अनसुना करते हुए अंडर ब्रिज को प्राथमिकता दी। रोज जाम से लोग हलकान हैं। पुलिस को ट्रैफिक को कंट्रोल करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: मिडिल और हाई स्कूल विज्ञान शिक्षकों की व्यावसायिक क्षमता निर्माण के लिए जॉय ऑफ लर्निंग फाउंडेशन के साथ MOA

ट्रैफिक कंट्रोल ना करते हुए वसूली पर ज्यादा ध्यान दे रही है। सड़क के दोनों तरफ दुकान है। दिन प्रतिदिन वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। मगर रोड उसी गति से छोटी होती जा रही है। पूर्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के अथक प्रयास से संडे बाजार को व्यवस्थित किया गया था। मगर फिर से अतिक्रमणकारियो के हौसले बुलंद हैं और जिन्हें व्यवस्थित करने का साहस किसी में नहीं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: ईडी का मंत्र हिंदी में ही करें काम, नेहा रानी, प्रतीक, अरुण, अमृता गंगराडे, अविलाष, निलेश ने जीते अवॉर्ड

पूर्व में ही जनहित संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन करके इस रोड को जाम से मुक्ति दिलाया था। हरिशंकर चतुर्वेदी ने कहा कि बोरिया गेट में भी जाम की स्थिति रहती है। ट्रकों को व्यवस्थित नहीं खड़ा किया जाता है, जिसके कारण संयंत्र के कर्मचारियों को भारी सुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP कोक ओवन में निर्भय होकर महिलाएं कर सकें काम, प्रबंधन ने दी ये जानकारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस विषय को भी लेकर शीघ्र चर्चा की जाएगी। शीघ्र ही कलेक्टर, एसपी से मिलकर जनता की समस्याओं से रूबरू कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, हरिशंकर चतुर्वेदी, विशालदीप नायर, निशु पांडे, मदन सेन, पारस जंघेल, बंटी नाहर, विजय गुप्ता, श्रीनिवास मिश्रा सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Hajj Pilgrimage 2025: मक्का-मदीने में काम आएगा Hajj Suvidha App, 2024 में बिना मेहरम इतनी महिलाओं ने किया हज

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CITU से अलग होते ही हिन्दुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन फिर से सक्रिय, 19 को आमसभा
Next: QCFI NEWS: डीके श्रीवास्तव के लीडरशिप में बना दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, अमेरिकी संस्था ने लगाई मुहर

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.