Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Pension विवाद पर SAIL Durgapur Steel Plant के 2 अधिकारियों को सस्पेंड किए जाने की चर्चा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Pension विवाद पर SAIL Durgapur Steel Plant के 2 अधिकारियों को सस्पेंड किए जाने की चर्चा

11/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Pension-SAIL-Durgapur-Steel-Plant-Officers-Suspend-DSP-Durgapur-News-Steel-Authority-of-India-Limited-SAIL-Latest-News-Breaking-News

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के दुर्गापुर स्टील प्लांट से बड़ी खबर आ रही है। दो अधिकारियों को सस्पेंड करने की सूचना है। पेंशन मामले को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि करीब 3 करोड़ रुपए की पेंशन राशि में हेराफेरी की गई है।

इसको संज्ञान में लेकर दो अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। लेकिन, आधिकारिक रूप से कोई भी कुछ भी बोलने से बच रहा है। दुर्गापुर आफिसर्स एसोसिएशन का कहना है कि हम लोगों को भी खबर लगी है। प्रबंधन और दोनों अधिकारियों की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई है।

सस्पेंड किए जाने की खबर सबसे पहले एक ट्रेड यूनियन के नेता तरफ से सोशल मीडिया पर साझा की गई। इस बारे में उच्च प्रबंधन की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। SAIL DSP प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए  जनसंपर्क विभाग के मुखिया को कॉल किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद जिस डीजीएम को सस्पेंड किए जाने का दावा किया गया है, उनसे सूचनाजी.कॉम ने बातचीत की। डीजीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि सस्पेंड करने की जानकारी मुझे नहीं दी गई है।

अगर, कोई मामला है तो इंक्वायरी कमेटी मुझे बुलाएगी तो मैं वहां अपना पक्ष रखूंगा। डीजीएम से बार-बार पूछने पर भी उनका एक ही जवाब था कि प्रबंधन की तरफ से मुझे सस्पेंड करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, एक जूनियर आफिसर का नाम भी सामने आ रहा है। इनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका।

दुर्गापुर स्टील प्लांट के महत्वपूर्ण विभाग के दोनों अधिकारियों पर आरोप लगाया जा रहा है कि पेंशन की राशि अधिक दी गई है। इसको लेकर निलंबित कर दिया गया है। कुल राशि लगभग 3 करोड़ है। दिल्ली ऑडिट ऑफिस से आपत्ति होने के बाद यहां कार्रवाई की गई है। दुर्गापुर के कई वरिष्ठ अधिकारी और यूनियन नेता इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। लेकिन आधिकारिक रूप से बोलने से बचते दिखे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CIL NEWS: कोल इंडिया के अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 2022-23 का मिलेगा PRP, DA का आदेश भी जारी
Next: SAIL AWA का 1400 रुपए नहीं मिल रहा मजदूरों को, मुर्गा चौक पर हंगामा, मेन गेट पर तकरार, देखिए वीडियो

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.