Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हे भगवान हमें अपने पास बुला ले, सरकार-EPFO के लिए छोड़ देंगे EPS 95 पेंशन का 1000 रुपए…!
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

हे भगवान हमें अपने पास बुला ले, सरकार-EPFO के लिए छोड़ देंगे EPS 95 पेंशन का 1000 रुपए…!

13/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Pensioners-said-We-will-give-up-Rs-1000-of-EPS-95-pension-for-the-government-and-EPFO
  • बीएसपी से रिटायर एक कर्मी ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा-जिन हाथों से भिलाई स्टील प्लांट आज देश का नंबर 1 स्टील प्लांट है, उसके पूर्व कार्मिकों के साथ ऐसा बर्ताव।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर जुटे पेंशनर्स का दुखड़ा सुनते ही आपकी रूह कांप जाएगी। 1000 रुपए में पत्नी-पत्नी का खर्च कैसे पूरा होता है? किसी एक की मृत्यु पर 500 रुपए में पूरा महीना कैसे कटता है? इन तमाम तकलीफों को लेकर ईपीएफओ और सरकार के खिलाफ खासा गुस्सा है।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 हायर पेंशन: EPEO को समय पर नहीं मिली जानकारी, स्पष्टीकरण, अटकी पेंशन, सड़क पर बवाल

रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर पूर्व कार्मिकों ने कहा सरकार और ईपीएफओ (EPFO) की मंशा अब जग जाहिर होती जा रही है। अब लोगों की यह सोच है कि पेंशनर्स 70-80 साल तक जिंदा क्यों हैं? मर क्यों नहीं गए। जबकि सरकार 60 साल में रिटायर कर देती है। इन कटाक्ष का जवाब देते हुए पेंशनर्स बोले-क्यों कि ऊपर वाला नहीं बुला रहा है। जिस दिन ऊपरवाला बुला लेगा, उस दिन हम भी 1000 हजार रुपए छोड़ देंगे।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनर्स की EPFO से 7 बड़ी मांग, पढ़िए ताज़ा खबर

इस दौरान एक सदस्य ने कहा-संसद सदस्य जो आते हैं, उनकी पेंशन के बारे में जरा पता कर लीजिए। वे अपना तो पूरा लाभ ले रहे हैं। जो लोग राष्ट्र निर्माण में योगदान दिए, उन्हें छोड़ दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन पर हंगामा शुरू, EPFO कार्यालय का घेराव, हायर पेंशन, पत्रकारों, विधवाओं का भी ख्याल

बीएसपी से रिटायर एक कर्मी ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा-जिन हाथों से भिलाई स्टील प्लांट आज देश का नंबर 1 स्टील प्लांट है, उसके पूर्व कार्मिकों के साथ ऐसा बर्ताव। 1 हजार रुपए पेंशन पा रहे हैं। 1 हजार रुपए के लिए आज हम लोग दौड़ रहे हैं। ये है सरकार की मंशा। जन प्रतिनिधि जितनी बार जीतते हैं, उतनी पेंशन मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL हड़ताल: NJCS मीटिंग से पहले दे दिया नोटिस, संयुक्त यूनियन सभी प्लांट और खदान करेगी 29-30 को हड़ताल

सीटू के उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्‌डी ने कहा-मिशन 2024 की तरफ सरकार जा रही है। ईपीएफओ (EPFO) का जवाब भी केंद्र पर निर्भर रहता है। चुनाव तक समय काट रहे हैं, क्योंकि पेंशनर्स नारा दे चुके हैं, जो पेंशन की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। इससे सरकार घबराई हुई है। इसलिए 2024 चुनाव तक आश्वासनों से समय काट रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL हड़ताल: NJCS मीटिंग से पहले दे दिया नोटिस, संयुक्त यूनियन सभी प्लांट और खदान करेगी 29-30 को हड़ताल

यही वजह है कि 31 मई तक का समय बढ़ाया गया है। तब तक नई सरकार बन चुकी होगी। 5 साल तक हम लोगों में से कई लोग स्वर्गीय हो जाएंगे। दीवार पर टंग जाएंगे। डीवीएस रेड्डी ने चेतावनी देते हुए कहा-जो पेंशन की मांग करने आए हैं, वे मामूली लोग नहीं है। देश के निर्माण में इनकी भूमिका है। आज यही अनवांटेड लोग हो गए हैं। सरकार की नजर में इनकी कोई भूमिका नहीं रह गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: अफसर की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन खींचने की कोशिश

सरकार भूले नहीं। विकास का पहिया खड़ा करने वाला यही पेंशनर्स है। पत्नी को 500 रुपए पेंशन देते हैं। 500 रुपए में कैसे जिंदगी कटेगी। ईपीएफओ हर बार यही बोलती है कि दिल्ली से आदेश है। भूख हड़ताल शुरू होने जा रही है। यह अखिल भारतीय स्तर पर आवाज उठ चुकी है। देशभर से लोग दिल्ली में जुटने जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL RSP में फिर भगदड़, CISF जवान, कर्मचारियों ने किया मॉक ड्रिल, गैस रिसाव के घायलों को लेने पहुंची एम्बुलेंस

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Strike: नोटिस मिलते ही प्रबंधन का बड़ा जवाब, हड़ताल वापस लेने के लिए दिया यह तर्क
Next: Bhilai Steel Plant एक्सीडेंट में गई मजदूर की जान, परिवार को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, मिला पौने 3 लाख

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.