Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के प्लेट मिल ने रचा कीर्तिमान, कई विभागों के CGM पहुंचे कर्मियों को बधाई देने
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के प्लेट मिल ने रचा कीर्तिमान, कई विभागों के CGM पहुंचे कर्मियों को बधाई देने

21/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Plate-mill-of-Bhilai-Steel-Plant-created-a-record-CGM-of-many-departments-arrived-to-congratulate-the-workers
  • प्लेट मिल ने प्रथम पाली में 422 स्लैब रोलिंग की ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के प्लेट मिल (Plate Mill) के नाम एक और उपलब्धि आ गई है। प्लेट मिल (Plate Mill) बाजार में प्लेट की बढ़ती मांग को देखते हुए, प्लेट आपूर्ति के लिए पुरजोर तैयारी में था। त्यौहारों के बीच भी अपनी कर्मठ टीम की मदद से एक ही शिफ्ट में 400 से अधिक स्लैब रोलिंग करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

CG Election 2023: CM, स्पीकर, सेन्ट्रल मिनिस्टर, IAS के बाद चुनावी मैदान में IPS, कांग्रेस-भाजपा को चटा चुके धूल

प्लेट मिल (Plate Mill) बिरादरी ने बेहतर प्लानिंग और अपनी तालमेल से, प्रथम पाली में 422 स्लैब की सफलतापूर्वक रोलिंग की है। इस रोलिंग के साथ, पिछले वर्ष द्वितीय पाली में बनाये 355 स्लैब 3 अक्टूबर 2022 के अपने ही रिकॉर्ड को धव्स्त कर दिया। इसके साथ ही अपने 373 फिनिश्ड प्लेटों (Finished Plate) के पुराने कीर्तिमान को ध्वस्त करते हुये, 502 प्लेटों की फिनिशिंग का रिकॉर्ड दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसमें पाली का सर्वोच्च उत्पादन 2613 टन रहा। प्लेट मिल ने अपने इतिहास में पहली बार एक ही पाली में 400 का आंकड़ा पार कर लिया है।

SAIL Bonus Breaking News: नाराजगी मिटाने कर्मचारियों के खाते में बोनस आना शुरू, ट्रेनीज़ को मिली ये रकम

इस उपलब्धि के लिए, सयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने प्लेट मिल परिवार के साथ-साथ सभी सहयोगी विभाग पीपीसी, एसएमएस-2, आरसीएल और ईएमडी को भी बधाई प्रेषित की। सभी संबंधित विभाग इस पूरी प्रक्रिया में प्लेट मिल के अटूट समर्थन के लिए हमेशा उपलब्ध रहे।

Super Exclusive News: सेल Bonus तय, नियमित कर्मचारियों को 23 हजार और ट्रेनीज को 18063 रुपए बोनस शुक्रवार शाम तक आएगा खाते में

इसके पूर्व 400 स्लैब रोलिंग का कार्य, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार के दिशानिर्देशों व सफल मार्गदर्शन से स्लैब आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। अंजनी कुमार ने भी सभी विभागों को हार्दिक बधाई दी और कहा, कि आने वाले दिनों में भी प्लेट मिल को नित नई ऊँचाइयों और कीर्तिमान के लिये तैयार रहना होगा।

Rourkela Steel Plant से आ रही डरावनी तस्वीर, कर्मियों को ले गए स्ट्रेचर पर, पढ़िए पूरा माजरा

प्रथम पाली समाप्ति के पश्चात, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) तापस दासगुप्ता, महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) पीके सरकार व महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) असित साहा ने प्लेट मिल पहुंचकर, पाली प्रबंधक अंजन चटर्जी ब्रिगेड के सभी पुलपिट ऑपरेटरों व अनुरक्षण कर्मचारियों को बधाई दी।

NMDC कार्पोरेट आफिस में धमक पड़े केंद्रीय सतर्कता आयोग के सचिव, पढ़िए हुआ क्या…

मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) आरके बिसारे, प्रातःकाल से ही अपनी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यस्थल पर डटे रहें। उन्होंने प्लेट मिल बिरादरी के अपने कर्मचारियों, अधिकारियों की उत्पादन के प्रतिबद्धता को देखते हुए यह सुनिश्चित किया, कि रोलिंग के दौरान कहीं कोई बाधा न आये।

Bhilai Steel Plant: पूर्व कर्मियों को 650 स्क्वायर फीट, अफसरों को EQ-1 टाइप आवास लाइसेंस पर देने की मांग, पढ़िए बड़ी खबर

आरके बिसारे ने, प्लेट मिल टीम के साथ बेहतर प्लानिंग एवं समस्त सहयोगी विभागों की इस योजना में अपनी सहभागिता दी और टीम की सराहना की।
स्लैब की सतत आपूर्ति हेतु, महाप्रबंधक (पीपीसी) जीवी राव, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) योगेश शास्त्री, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) आलोक माथुर, उप-महाप्रबंधक (एसएमएस-2) संजय देशमुख, महाप्रबंधक (आरसीएल) बिपिन कुमार का सहयोग सराहनीय रहा।

भिलाई स्टील प्लांट से रिटायर कार्मिकों को BSP Sector 4 Credit Society ने थमाया चेक

आरके बिसारे ने रिकॉर्ड रोलिंग का पूरा श्रेय, पाली प्रबंधक अंजन चटर्जी, आलोक अग्रवाल, नरेन्द्र बिसेन, अरुण अग्रवाल, पाली प्रभारी-संजीव शर्मा, प्रमोद ठाकरे, अभिनव साव, सत्य कुमार चौरसिया, रत्नेश श्रीवास्तव, आनंद माहेश्वरी को दिया। साथ ही उन्होंने सभी कंट्रोल पुलपिट ऑपरेटर की सराहना की, जिन्होंने लगातार अविलम्ब प्रति मिनट एक स्लैब की रोलिंग पूरी की।

RTI का नहीं दे रहे थे जवाब, अब डिप्टी कलेक्टर व पंचायत सचिव को देना पड़ेगा 25-25 हजार जुर्माना

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Coal India Bonus: दशहरा से पहले कर्मचारियों को मिला 85 हजार दिवाली का तोहफा
Next: रिश्वत के खिलाफ BSP के विजिलेंस डिपार्टमेंट ने लिया बड़ा फैसला, वेबपेज लांच

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.