Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL भिलाई इस्पात संयंत्र के नए ईडी फाइनेंस प्रवीण निगम ने संभाला कार्यभार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL भिलाई इस्पात संयंत्र के नए ईडी फाइनेंस प्रवीण निगम ने संभाला कार्यभार

20/03/2025 1 minute read
Praveen Nigam took charge as new ED Finance of SAIL Bhilai Steel Plant

निगम ने अपनी सेवा यात्रा सितंबर 1993 में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के सेल आईएसपी से शुरू की थी।

  • 27 सितम्बर, 2019 को निगम को राउरकेला स्टील प्लांट (सेल आरएसपी) में मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) नियुक्त हुए थे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (सेल-बीएसपी) (Bhilai Steel Plant) में प्रवीण निगम ने कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व निगम सेल के कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) के पद पर पदस्थ थे।

ये खबर भी पढ़ें: हर कोई डूबा रहा होली की मस्ती में, कब्जेदार बोकारो स्टील प्लांट की जमीन पर कर रहे थे कब्जा, अब ध्वस्त

प्रवीण निगम का जन्म 16 नवम्बर, 1967 को हुआ। उन्होंने वाणिज्य में स्नातक उपाधि प्राप्त की है तथा इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स (ICWA) से लागत एवं कार्य लेखा में पेशेवर प्रमाणन प्राप्त किया है। निगम ने अपनी सेवा यात्रा सितंबर 1993 में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) (Steel Authority of India Limited-SAIL) के सेल आईएसपी (SAIL – ISP) में कनिष्ठ प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) के रूप में आरंभ की। यहां उन्होंने लगभग 21 वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL की सभी इकाइयों में सबसे लायक प्लांट बना बोकारो स्टील प्लांट, मिला ये अवॉर्ड

उनकी दक्षता और प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें जून 2010 में सहायक महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा-आईएसपी) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इसके पश्चात जून 2014 में वे उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) बने। 27 सितम्बर, 2019 को निगम को राउरकेला स्टील प्लांट (सेल आरएसपी) (Rourkela Steel Plant) में मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) नियुक्त किया गया और फरवरी 2021 में वे मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा-आरएसपी) के रूप में पदोन्नत किए गए।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील पीएसयू के मर्जर पर ध्यान दें, जबरन रिटायरमेंट जनहित में नहीं, सेल अधिकारी लगाएंगे 20 को काला बिल्ला

इसके बाद दिसंबर 2021 में उन्हें सेल के कॉर्पोरेट कार्यालय (SAIL- Corporate Office) में मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) के रूप में स्थानांतरित किया गया। यहां से उन्हें जून 2022 में कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा-सेल कॉर्पोरेट कार्यालय) के पद पर पदोन्नति मिली। तत्पश्चात 11 मार्च, 2025 से निगम ने सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) का दायित्व संभाला

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: जर्मन कंपनी की मदद से नई सौगात, कर्मचारियों को मिलेगी धूल से निजात

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 11 सेल अफसरों के जबरन रिटायरमेंट के खिलाफ लगा काला बिल्ला, जली मोमबत्ती, अब हाईकोर्ट जा रहा सेफी
Next: SAIL चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश संग इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने स्टील प्रोडक्शन, प्लानिंग और प्रोजेक्ट पर भिलाई में किया महामंथन

Related Stories

BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.