Suchnaji

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू SAIL कर्मी की पत्नी उषा बारले को देंगी पद्मश्री, BSP के डायरेक्टर इंचार्ज ने किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू SAIL कर्मी की पत्नी उषा बारले को देंगी पद्मश्री, BSP के डायरेक्टर इंचार्ज ने किया सम्मानित
  • 22 मार्च, 2023 को उषा बारले को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारत सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री से अलंकृत होने जा रही उषा बारले को भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता ने सम्मानित किया। संयंत्र के लिए गौरव का विषय है कि उषा बारले के पति अमरदास भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएस शॉप में कार्यरत है।

AD DESCRIPTION

ये खबर भी पढ़ें: जिंदल बनाएगा अग्निरोधी स्टील स्ट्रक्चर, रिफाइनरी, इमारतें, अस्पताल, मेट्रो, स्टील, बिजली कारखानों में होगा इस्तेमाल

निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने उषा बारले से संक्षिप्त में चर्चा कर पद्म अलंकरण समारोह से संबंधित जानकारियां प्राप्त की। उषा बारले बचपन से ही छत्तीसगढ़ की प्राचीन लोक कला पंडवानी की साधिका रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें गुरू घासीदास सम्मान से सम्मानित किया गया है। साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित किये जाने प्रतिष्ठित लोक कला महोत्सव में इन्हें दाऊ महासिंह चन्द्राकर सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Durgapur Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस के पास गिरा मजदूर, मौके पर मौत

उषा बारले, पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के मार्गदर्शन में ही पंडवानी का देश-विदेश में प्रचार-प्रसार कर रही हैं। आगामी 22 मार्च, 2023 को उषा बारले को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। पूरे संयंत्र बिरादरी की ओर से निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने उषा बारले को प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।