Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • जिंदल बनाएगा अग्निरोधी स्टील स्ट्रक्चर, रिफाइनरी, इमारतें, अस्पताल, मेट्रो, स्टील, बिजली कारखानों में होगा इस्तेमाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जिंदल बनाएगा अग्निरोधी स्टील स्ट्रक्चर, रिफाइनरी, इमारतें, अस्पताल, मेट्रो, स्टील, बिजली कारखानों में होगा इस्तेमाल

20/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Jindal-will-make-fireproof-steel-structure-will-be-used-in-refinery-buildings-hospital-metro-steel-power-plants

• बीआईएस ने देश में फायर रेजिस्टैंट स्टील स्ट्रक्चर बनाने का पहला लाइसेंस जिन्दल स्टील एंड पावर को दिया।
•बीआईएस 15103 ग्रेड स्ट्रक्चरल स्टील तीन घंटे तक 600 डिग्री सेल्सियस तापमान सहने में सक्षम।
•अग्निरोधी स्टील स्ट्रक्चर का उपयोग रिफाइनरी, इमारतें, अस्पताल, मेट्रो, स्टील, बिजली कारखानों और औद्योगिक परिसर निर्माण समेत अनेक इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दुनिया भर में भारतीय स्टील का लोहा माना जाता है। सेल के साथ अब प्राइवेट कंपनियां भी पीछे नहीं। जिंदल स्टील को देश में फायर रेजिस्टैंट स्टील स्ट्रक्चर बनाने का पहला लाइसेंस मिल गया है। अग्निरोधी स्टील स्ट्रक्चर का उत्पादन किया जाएगा। इसका उपयोग रिफाइनरी, इमारतें, अस्पताल, मेट्रो, स्टील, बिजली कारखानों और औद्योगिक परिसर निर्माण समेत अनेक इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Durgapur Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस के पास गिरा मजदूर, मौके पर मौत

जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर को राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य के अनुरूप एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बीआईएस (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) यानी भारतीय मानक ब्यूरो ने अग्निरोधी स्टील स्ट्रक्चर (फायर रेजिस्टैंट स्टील स्ट्रक्चर) तैयार करने के लिए जेएसपी के रायगढ़ स्टील प्लांट स्थित रेल मिल और स्पेशल प्रोफाइल मिल को देश का पहला लाइसेंस जारी किया है। आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने की दिशा में सरकार का यह बड़ा कदम है क्योंकि हमारा देश अभी अग्निरोधी स्टील स्ट्रक्चर का आयात कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में सड़क हादसा, पाइपलाइन से टकराया ट्रक, हवा में झूलता रहा ड्राइवर

आईएस 15103 मानकों के अनुसार निर्मित हॉट रोल्ड स्ट्रक्चरल स्टील का उपयोग उच्च तापमान या अग्नि संभावित क्षेत्रों में किया जा सकता है। इसे ऐसी तकनीक से तैयार किया गया है कि यह 600 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान 3 घंटे तक सहन कर सकता है। स्टील स्ट्रक्चर तैयार करने में अग्नि सुरक्षा एक चुनौती रही है।

ये खबर भी पढ़ें:  बीएसपी ने विकसित किया नया ग्रेड, हाई कार्बन ग्रेड वायर रॉड के उत्पादन के लिए मिला लाइसेंस

देश में अग्निरोधी स्टील के उत्पादन से विभिन्न ढांचागत निर्माण में आसानी होगी। नई बीआईएस 15103 ग्रेड के उपयोग से औद्योगिक स्ट्रक्चर्स, तेल शोधक कारखानों, पुलों, मेट्रो परियोजनाओं और स्टील एवं बिजली उत्पादन प्लांटों के साथ-साथ अस्पतालों व वाणिज्यिक एवं आवासीय भवनों जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण में एक नए युग की शुरुआत होगी।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL E0 Exam: रीजनिंग ने उलझाया, कम्प्यूटर फ्रेंडली न होने से समय गंवाया, अच्छा प्रश्न आया, अब इंटरव्यू का साया

जेएसपी के प्रबंध निदेशक बिमलेंद्र झा ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “अग्निरोधी स्टील उत्पादन के लिए जिन्दल स्टील एंड पावर को जो लाइसेंस दिया गया है, वह भारत के मूलभूत ढांचे और इसके सुरक्षा मानकों को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। यह अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों में आत्मविश्वास पैदा करेगा और एक सुरक्षित आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।”

इस सिलसिले में वाणिज्य भवन-नई दिल्ली में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर बीआईएस प्रमाण-पत्र प्रदान करने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिन्दल स्टील एवं पावर को यह लाइसेंस प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि ओपी जिन्दल समूह का एक अंग जेएसपी दुनिया भर में 12 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश के साथ इस्पात, खनन और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की एक अग्रणी एवं विश्वसनीय कंपनी है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट में सड़क हादसा, पाइपलाइन से टकराया ट्रक, हवा में झूलता रहा ड्राइवर
Next: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू SAIL कर्मी की पत्नी उषा बारले को देंगी पद्मश्री, BSP के डायरेक्टर इंचार्ज ने किया सम्मानित

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.