Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Railway News: देश के 103 स्टेशनों संग डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशन की बदली सूरत, पीएम मोदी 22 को करेंगे लोकार्पण
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

Railway News: देश के 103 स्टेशनों संग डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशन की बदली सूरत, पीएम मोदी 22 को करेंगे लोकार्पण

20/05/2025 1 minute read
Prime Minister Narendra Modi to inaugurate/dedicate 103 redeveloped railway stations across the country through video conferencing

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों का लोकार्पण।

  • छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जिनपर कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। भारतीय रेलवे (Indian Railway) की दूर दृष्टिपूर्ण पहल “अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme)” के तहत देश के विभिन्न जगहों पर स्थित रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण/राष्ट्र को समर्पण किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों में 2 तरह का गुस्सा, पढ़ें

इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 05 प्रमुख स्टेशनों का भी लोकार्पण किया जाएगा, जिनमें 1. डोंगरगढ़ 2. भानुप्रतापपुर 3. भिलाई 4. उरकुरा 5. अंबिकापुर स्टेशन शामिल है।
अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य स्टेशनों को पुनर्विकसित कर उन्हें यात्री सुविधाओं, संरचना, प्रौद्योगिकी और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में आधुनिक और भविष्योन्मुख बनाना है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: बोकारो टाउनशिप सेक्टर 2ए के ट्रांसफार्मर में भीषण आग, कार्मिकों की बढ़ी मुसीबत, हड़कंप

इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है:

• अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं, जैसे आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर
• डिजिटल सूचना प्रणाली और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड्स
• ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा, वर्षा जल संचयन, ऊर्जा दक्षता
• स्टेशन परिसरों का सौंदर्यीकरण, भित्तिचित्र, हरित क्षेत्र और स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाले तत्व
• दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच, टैक्टाइल पाथ, रैम्प आदि
• व्यवस्थित यातायात और पार्किंग व्यवस्था

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों में 2 तरह का गुस्सा, पढ़ें

इस योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशन न केवल यात्री सुविधाओं के केंद्र होंगे, बल्कि वे सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में भी विकसित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: CG News: इसी साल से नए विधानसभा में नजर आएंगे छत्तीसगढ़ के विधायक, डेडलाइन तय

छत्तीसगढ़ में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य

छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जिनपर कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ है। इन स्टेशनों पर अधोसंरचना विकास, अत्याधुनिक सुविधाओं का निर्माण तथा स्थानीय कला और विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन आंदोलन की बदलिए रणनीति, आओ गरीब को मनाएं अमीर

छत्तीसगढ़ के अमृत भारत स्टेशन:

1. भाटापारा 2. भिलाई पावर हाउस 3. तिल्दा नेवरा 4. बिल्हा 5. भिलाई 6. बालोद 7. दल्ली राजहरा 8. भानुप्रतापपुर 9. हथबंद 10. सरोना 11. मरोदा 12. मंदिर हसौद 13. उरकुरा 14. निपानिया 15. भिलाई नगर 16. रायपुर 17. दुर्ग 18. राजनांदगांव 19. डोंगरगढ़ 20. रायगढ़ 21. बाराद्वार 22. चाम्पा 23. नैला-जांजगीर 24. अकलतरा 25. कोरबा 26. उसलापुर 27. पेंड्रारोड 28. बैकुंठपुर रोड 29. अंबिकापुर 30. बिलासपुर 31. महासमुंद 32. जगदलपुर

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995:  जो लोग 10-20 ईपीएस 95 पेंशनर्स नहीं जुटा सकते, वही 27 राज्यों में चल रहे आंदोलन पर दाग रहे सवाल

इन स्टेशनों का पुनर्विकास राज्य के दूरस्थ एवं औद्योगिक क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के जीवनस्तर को सुधारने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगा।

ये खबर भी पढ़ें: सरकार ने स्टार्टअप्स के लिए पूंजी जुटाने को बढ़ाने के लिए स्टार्टअप्स के लिए ऋण गारंटी योजना के विस्तार को अधिसूचित किया

भारतीय रेलवे “नये भारत” की परिकल्पना को साकार करते हुए अपने स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रमों के माध्यम से देश के हर नागरिक को सुविधा और प्रगति से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये खबर भी पढ़ें: BSL DIC कर्मचारियों से सेल्फ डेवलपमेंट, बेस्ट प्रैक्टिसेज, डिजिटलाइजेशन और AI पर रूबरू

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी पेंशन योजना पर बड़ी खबर, ईपीएफओ-पेंशनभोगी की ताज़ा रिपोर्ट जारी
Next: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: EPFO की ताज़ा रिपोर्ट जारी, ये खुलासा

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.