Suchnaji

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्यों में प्राचार्य, प्राध्यापक, निजी संस्थाओं के सदस्यों संग पांच विधायक, पढ़िए नाम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्यों में प्राचार्य, प्राध्यापक, निजी संस्थाओं के सदस्यों संग पांच विधायक, पढ़िए नाम
  • सदस्यों की नियुक्ति अवधि 3 वर्ष की है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग (Education Department of Chhattisgarh) से बड़ी खबर आ रही है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Education Minister Brijmohan Agarwal) की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) (Chhattisgarh Secondary Education Board) में सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें : CIL NEWS: कोल इंडिया के अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 2022-23 का मिलेगा PRP, DA का आदेश भी जारी

इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर से आदेश जारी कर दिया गया है। मंडल में मान्यता प्राप्त संस्थाओं के प्राचार्यों, प्राध्यापकों और निजी संस्थाओं के सदस्यों के साथ ही पांच विधायकों को शामिल किया गया है। सदस्यों की नियुक्ति अवधि 3 वर्ष की है।

ये खबर भी पढ़ें : कॅरियर ग्रोथ के लिए E-O प्रमोशन पॉलिसी बदलना जरूरी, बोकारो के डिप्लोमा कर्मचारियों ने पदनाम पर SAIL-NJCS को झकझोरा

नई सरकार के गठन के साथ ही पूर्व मंडल सदस्यों की नियुक्ति स्वमेव समाप्त हो गई थी। बिना सदस्यों के माशिमं के निर्णय लेने में परेशानी हो रही है। मंडल सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया तो फरवरी से ही शुरू हो गई थी, किन्तु आचार संहिता की वजह से नियुक्ति आदेश जारी नहीं हो पाया था। स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 मंडल सदस्यों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : CICA के कपिल नायडू ने 82 और हर्षित गुप्ता ने जड़े 39 रन, ICDAI को 109 रनों से रौंदा

जानिए कौन-कौन विधायक शामिल हैं

सदस्यों में विधानसभा के प्रतिनिधित्व के रूप में पांच विधायक शामिल किए गए हैं, इनमें अहिवारा विधायक श्री डोमन सिंह कोर्सेवाड़ा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और कांकेर विधायक आशाराम नेताम शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bokaro Steel Plant के अधिकारी की बेटी घर से लापता, इस नंबर पर दीजिए सूचना

प्राचार्य वर्ग में इनका नाम शामिल

इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थाओं से प्राचार्य वर्ग में प्रकाश यादव राजनांदगांव, प्रफुल्ल शर्मा जांजगीर-चांपा और इंदु अग्रवाल कोरबा को माध्यमिक शिक्षा मण्डल में सदस्य बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : थर्ड पार्टी बीमा नहीं कराया तो मत लगाइए गाड़ी को हाथ, वरना…

प्रशिक्षण महाविद्यालयों से श्रद्धा मिश्रा अंबिकापुर को शामिल किया गया है। मान्यता प्राप्त संस्थाओं से 6 प्राध्यापक माशिमं के सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। जिसमें मान्यता प्राप्त संस्थाओं से 6 प्राध्यापकों की भी नियुक्ति की गई है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्राध्यापकों में संजय ठाकुर दंतेवाड़ा, ऋषि कश्यप बिलासपुर, जितेन्द्र कुमार सिंह कबीरधाम, ओंकार सिंह ठाकुर बलरामपुर, डॉ. हितेश कुमार दीवान रायपुर, श्रीमती दीक्षा गंगराड़े रायपुर शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Pension विवाद पर SAIL Durgapur Steel Plant के 2 अधिकारियों को सस्पेंड किए जाने की चर्चा

इसी तरह तीन स्थानीय निकायों द्वारा संचालित संस्थाओं के प्रतिनिधि के रूप में अनिल दास गुप्ता कबीरधाम, चंद्रकांत तिवारी पामगढ़, कीर्ति व्यास रायपुर के अलावा एलडी. दुबे और सुनील पंडया को माध्यमिक शिक्षा मण्डल (Secondary Education Board) का सदस्य बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL AWA का 1400 रुपए नहीं मिल रहा मजदूरों को, मुर्गा चौक पर हंगामा, मेन गेट पर तकरार, देखिए वीडियो

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117