Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट को मिले 14 अधिकारी, ये हुआ बारी-बारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट को मिले 14 अधिकारी, ये हुआ बारी-बारी

Azmat ali 25/06/2025 1 minute read
Induction of new batch of 14 Management Trainees at Bokaro Steel Plant

ईडी बोले-बोकारो स्टील प्लांट निरंतर नई उचाइयों को छू रहा है, जिसे और आगे ले जाने में आप लोगों की भूमिका भी अपेक्षित है।

  • सभी प्रबंध प्रशिक्षुओं ने अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी के साथ सुरक्षा की शपथ ली।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) को 14 नए अधिकारी मिल गए हैं। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में चौदह (14) प्रबंध प्रशिक्षुओं के नए बैच ने अपना योगदान दिया है, जिनके प्लांट,लोकल इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन के ज्ञानार्ज़न एवं विकास विभाग में हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

इससे पहले प्रबंध प्रशिक्षुओं का सेंट्रल इंडक्शन कार्यक्रम 7 जून से 18 जून तक भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में आयोजित किया गया था। प्रबंध प्रशिक्षुओं के प्लांट/लोकल इंडक्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी तथा कार्यकारी अधिशासी निदेशक (संकार्य) पीके बैसाखिया उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा ने अपने स्वागत अभिभाषण में प्रशिक्षुओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा शपथ से की गई।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

सभी प्रबंध प्रशिक्षुओं ने अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी के साथ सुरक्षा की शपथ ली। अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) बनर्जी ने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बोकारो स्टील प्लांट निरंतर नई उचाइयों को छू रहा है, जिसे और आगे ले जाने में आप लोगों की भूमिका भी अपेक्षित है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

पीके बैसाखिया ने प्रशिक्षुओं से कहा कि उन्हें सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण की दृष्टिकोण से जीरो कार्बन इमीशन स्टील बनाते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में भी अग्रणी भूमिका निभानी है। धन्यवाद ज्ञापन देते हुए महाप्रबंधक (ज्ञानार्ज़न एवं विकास) देवाश्री रानी टोप्पो ने प्रशिक्षुओं का बोकारो स्टील प्लांट में स्वागत किया। कार्यक्रम के संचालन तथा सफल बनाने में ज्ञानार्ज़न एवं विकास विभाग के नव प्रशिक्षु प्रकोष्ठ का अहम योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान
Next: बोकारो स्टील प्लांट से BGH, OHS और RFID पर बड़ी खबर, अब कार्ड की जरूरत नहीं

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.