Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL अधिकारियों के खाते में 5 अक्टूबर के बाद किसी दिन भी आएगा PRP का पैसा, 29 को Bhilai में बोनस पर ठेका मजदूरों का प्रदर्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL अधिकारियों के खाते में 5 अक्टूबर के बाद किसी दिन भी आएगा PRP का पैसा, 29 को Bhilai में बोनस पर ठेका मजदूरों का प्रदर्शन

Azmat ali 27/09/2025 (Last updated: 07/10/2025) 1 minute read
PRP Money will be Credited to SAIL Officers Accounts any day after October 5th Contract Workers to Protest over Bonus in Bhilai on the 29th

त्यौहार पूर्व ठेका श्रमिकों को हो बोनस भुगतान। हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक युनियन हिट्सू का प्रदर्शन 29 को। मजदूर उतरेंगे सड़क पर।

  • स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी चेयरमैन एनके बंछोर व पदाधिकारियों के साथ सेल प्रबंधन चर्चा करेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कोल इंडिया, टाटा, सेल के कर्मचारियों को बोनस मिल गया। रेलवे में घोषणा तक हो चुकी है। सेल के अधिकारियों के पीआरपी पर अब तक फैसला नहीं हो सका है। अक्टूबर प्रथम सप्ताह में सेल-सेफी की मीटिंग है।

स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी चेयरमैन एनके बंछोर पदाधिकारियों के साथ सेल प्रबंधन चर्चा करेगी। इस मीटिंग में पीआरपी की राशि आदि पर मुहर लगेगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि 5 अक्टूबर के बाद किसी दिन भी अधिकारियों के खाते में पीआरपी की राशि प्रबंधन डाल देगी। फिलहाल, 5 अक्टूबर से पहले होने वाली मीटिंग का इंतजार है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: कोल इंडिया के कर्मचारियों को मिलेगा अबकी बार 1 लाख 3 हजार Bonus, पढ़ें कब-कितना मिला था बोनस

सेल के ठेका मजदूरों के बोनस को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका है। बोकारो स्टील प्लांट के एटक महासचिव रामाश्रय प्रसाद के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन किए जा चुके हैं। अब भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूर प्रोटेस्ट करने जा रहे हैं।

ठेका श्रमिकों को बोनस भुगतान त्यौहार पूर्व सुनिश्चित कराने सोमवार दोपहर 4 बजे से संध्या 6:00 बजे तक इक्यूपमेंट चौक (मुर्गा चौक़)के समक्ष हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक युनियन के बैनर तले सैकड़ो मजदूर प्रदर्शन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: Steel Authority of India Limited में नौकरी, SAIL Salem Steel Plant में अधिकारी-कर्मचारी के पद पर भर्ती, आवेदन शुरू

महासचिव योगेश सोनी की ओर से इसकी सूचना यृनियन ने पत्र के माध्यम से 26 सितंबर को ही प्रबंधन एवं सम्बंधित थाने को विधिवत दे दी है। यूनियन ने इस प्रदर्शन मे अधिक से अधिक श्रमिकों को भागीदारी करने एवं जायज मांग और ठेकेदारों के शोषण के खिलाफ का एकजुटता के साथ अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील प्लांट में भीषण हादसा, 6 मजदूरों की मौत, 6 जख्मी, सीएम साय ने जताया शोक, पढ़ें मृतकों-घायलों के नाम

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकारी नौकरी: Steel Authority of India Limited में नौकरी, SAIL Salem Steel Plant में अधिकारी-कर्मचारी के पद पर भर्ती, आवेदन शुरू
Next: Breaking News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 7 कर्मचारी आए चपेट में, 2 आइसीयू में

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.