Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्गा पूजा, छठ के लिए रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन, मिलेगा कन्फर्म बर्थ
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

दुर्गा पूजा, छठ के लिए रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन, मिलेगा कन्फर्म बर्थ

09/10/2024 1 minute read
Railways-is-running-special-train-for-Durga-Puja-Chhath-you-will-get-confirmed-berth
  • दुर्गा पूजा, छठ पूजा में रेल यात्रियों के आरामदायक सफर एवं अधिकाधिक आरक्षित बर्थ की उपलब्धता हेतु अतिरिक्त कोच की व्यवस्था एवं स्पेशल ट्रेनों की सुविधा।
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न ट्रेनों में 04 स्थायी एवं 04 अस्थायी अतिरिक्त कोच लगाए गए।
  • इन अतिरिक्त कोचों से 576 से अधिक यात्रियो को मिली कनफर्म बर्थ की सुविधा।
  • दुर्गा पूजा, छठ पूजा के लिए 06 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सुविधा प्रदान की।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 6556 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SECL कर्मचारियों में बंटेंगे बोनस के 3 अरब, 93,750 रुपए एक कोयला कर्मी का हिस्सा

रेलवे अधिकारी के मुताबिक़ हर साल त्योहारों के अवसर पर रेलवेद्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इस वर्ष इन स्पेशल ट्रेनों (Special Trains)  की संख्या में भारी बढ़ोतरी की गई है।

गौरतलब है कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्वों के दौरान लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं । यात्रियों की भारी भीड़ को सुगम एवं आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए रेलवे द्वारा इस वर्ष भी विशेष ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी की गई है । दो महीने की अवधि के दौरान ये स्पेशल ट्रेनें 6556 फेरे लगाएंगी और बड़ी तादाद में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें: SECL कर्मचारियों में बंटेंगे बोनस के 3 अरब, 93,750 रुपए एक कोयला कर्मी का हिस्सा

इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व मेला, दिपावली एवं छठ पूजा में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन के द्वारा गाडियों का अस्थायी ठहराव एवं कुछ गाड़ियो का विस्तार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: NET, SET और JRF पर कल्याण कॉलेज के रिसर्चर्स की अहम चर्चा, पढ़िए काम की खबर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा अक्टूबर’ 2024 में कुल 04 अतिरिक्त अस्थायी कोच दिनांक 10 से 13 अक्टूबर, 2024 को 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में, दिनांक 05 से 13 अक्टूबर, 2024 को 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस में, दिनांक 06 से 14 अक्टूबर, 2024 को 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में, दिनांक 06 अक्टूबर, 2024 को 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में लगाए जा रहे है । इसके साथ ही साथ दिनांक 16 अक्टूबर, 2024 को 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस, दिनांक 13 अक्टूबर, 2024 को 18251/18252 कोरबा –रायपुर –कोरबा हसदेव एक्सप्रेस ट्रेनों में 04 स्थायी कोच भी लगाए जा रहे।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस: बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारियों ने प्रबंधन को ललकारा, 14-15 को धरने के लिए सबको पुकारा

इन सभी कोचों से लगभग 576 से भी अधिक रेल यात्रियों को कनफर्म बर्थ/सीट की सुविधा का लाभ मिला है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे निरंतर यात्रियों के आरामदायक यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है तथा रेल यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे निरन्तर कार्यरत है।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और BHP के बीच बड़ा समझौता, लो-कार्बन स्टील मेकिंग टेक्नोलॉजी पर फोकस

दुर्गा पूजा, छठ पूजा के लिए 06 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सुविधा:-

इसी प्रकार दुर्गा पूजा, छठ पूजा के लिए 06 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सुविधा प्रदान की गयी है । दिनांक 09 अगस्त, 2024 को एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन 08893/94 गोंदिया -संतरागाछी –गोंदिया स्पेशल ट्रेन सावन मेला के लिए चलाई गयी थी । इसी प्रकार दिनांक 04 एवं 09 अक्टूबर, 2024 को दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन 08893/94 गोंदिया -संतरागाछी –गोंदिया स्पेशल ट्रेन दुर्गा पूजा के लिए चलाई जा रही है ।

ये खबर भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन के सहयोगियों का भ्रष्टाचार, ईपीएस 95 पेंशन पर मोदी सरकार लाचार, कौन जिम्मेदार…

दिनांक 03 एवं 04 नवम्बर, 2024 को दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन 08897/98 गोंदिया –पटना–गोंदिया स्पेशल ट्रेन छठ पूजा के लिए चलाई जा रही है । दिनांक 03 एवं 04 नवम्बर, 2024 को दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन 08895/96 गोंदिया –छपरा–गोंदिया स्पेशल ट्रेन छठ पूजा के लिए चलाई जा रही है । दिनांक 30 सितम्बर, 2024 को एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन 08857 दुर्ग-जम्मू तवी स्पेशल ट्रेन चलाई गयी ।

ये खबर भी पढ़ें: मेरे वोट से मेरी पेंशन नहीं, मेरे वोट से तुम्हारी पेंशन क्यों…अब इससे आगे क्या?

दिनांक 07 से 12 अक्टूबर, 2024 को छः जोड़ी स्पेशल ट्रेन 08766/08767 डोंगरगढ़-रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेजर स्पेशल ट्रेन दुर्गा पूजा के लिए चलाई जा रही है, इसी प्रकार दिनांक 07 से 12 अक्टूबर, 2024 को छः जोड़ी स्पेशल ट्रेन 08764/08765 डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेजर स्पेशल ट्रेन दुर्गा पूजा के लिए चलाई जा रही है ।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500: लाख टके का सवाल क्या India गठबंधन मांग करेगा स्वीकार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्रेकिंग न्यूज: बोनस पर सेल के सभी प्लांट और खदान में 28 को हड़ताल
Next: BSL में ईएसजी क्विज 2024: पढ़िए विजेता अधिकारियों ने नाम

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.