Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल बोनस: बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारियों ने प्रबंधन को ललकारा, 14-15 को धरने के लिए सबको पुकारा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस: बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारियों ने प्रबंधन को ललकारा, 14-15 को धरने के लिए सबको पुकारा

07/10/2024 1 minute read
SAIL-Bonus-Employees-at-Bokaro-Steel-Plant-defied-the-management-called-for-strike
  • कर्मचारियों के खाते में बोनस का पैसा आ चुका है।
  • एनजेसीएस वार्ता विफल होने के बाद प्रबंधन ने खाते में 26 हजार रुपए भेजा।
  • ट्रेड यूनियनें 40 हजार 500 से अधिक बोनस की मांग कर रहीं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोनस (SAIL Bonus) को लेकर बोकारो स्टील प्लांट (Boakro Steel Plant) में विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों के खाते में बोनस का पैसा आ चुका है। लेकिन, बगैर समझौता भुगतान करने पर एनजेसीएस यूनियनें भड़की हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बायोमेट्रिक पर ALC Labour Court से बड़ी खबर, स्टैंडिंग ऑर्डर ने फंसाया पेंच

इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस और बीएमएस के राष्ट्रीय नेता और एनजेसीएस कमेटी (NJCS Committee) के वरिष्ठ सदस्यों के आह्वान पर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो द्वारा बोकारो स्टील प्लांट गोल चक्कर के पास सेल प्रबंधन की मनमानी और मजदूर विरोधी कदम के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में खादी कपड़ा खरीदने पर 25% की बंपर छूट

प्रदर्शन में सैकड़ों स्थाई और ठेका मजदूरों ने भाग लिया। प्रबंधन की मनमानी और तानाशाही रवैया के खिलाफ म जदूरों ने जोरदार नारेबाजी किया।
बिना शर्त 39 महीने का एरियर का भुगतान करने, अविलंब वेतन समझौता करने, कपटपूर्ण ए.एस.पीएल.आइ.एस.(बोनस स्कीम) रद्द कर 40,500 से ज्यादा बोनस के लिए अविलंब वार्ता शुरू करने, 1.1.2022 से एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट सभी मजदूरों को देने,ए.डब्लू.ए. की राशि को ठेका मजदूरों के बेसिक पे में शामिल करने की मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें: CG News: पुलिस की वर्दी पहनने का ख्वाब अब होगा पूरा, उम्र में 5 साल की छूट

स्थाई प्रकृति के काम करने वाले ठेका मजदूरों को स्थाई करने, बी.जी.एच.में मेडिकल चेकअप के बहाने बैक डोर से ठेका मजदूरों की छंटनी पर रोक लगाने,एकतरफावाद की नीति को बंद कर द्विपक्षीय वार्ता नीति को अपनाने,आर.आइ.एन.एल के मजदूरों को नया वेज देने और मजदूर आंदोलन में भाग लेने के कारण प्रतिशोध पूर्ण कारवाई निलम्बन, चार्जशीट, और स्थानांतरण आदेश को वापस लेने आदि मांगों को जोरदार ढंग से प्रदर्शन के माध्यम से उठाया गया।

 ये खबर भी पढ़ें: BSP News: स्वच्छता का मंत्र, सफाई मित्रों का सम्मान, भिलाई टाउनशिप में ईडी संग अफसरों-कर्मियों ने उठाया झाड़ू

प्रदर्शनकारी मजदूरों को सम्बोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि सेल प्रबंधन मजदूरों के प्रति संवेदनहीन हो गई है। एकतरफावाद चलाना चाहती है। प्रबंधन का कोई भी शर्त और मनमानी अब मजदूर नहीं चलने देगा।हर मनमानी का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। उपरोक्त सभी मांगों को बिना शर्त और अविलंब देना होगा। वार्ता शुरू करनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोनस: BAKS बोकारो 19 अक्टूबर को BSL में करेगी हड़ताल

सभी मांगों को प्राप्त करने के लिए ट्रेड युनियन संयुक्त मोर्चा द्वारा 14-15 अक्टूबर को महात्मा गांधी गोलम्बर सेक्टर 4 के पास दो दिवसीय महा धरना दिया जायगा जिसमें हजारों-हजार मजदूर भाग लेंगे। इस महा धरना के बाद नवंबर महीने में दो दिवसीय हड़ताल किया जायगा जिसकी तारीख की घोषणा केन्द्रीय नेताओं के साथ बैठक के बाद की जायेगी। मजदूर तैयार है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: DPS Bhilai में बच्ची से गंदी हरकत का केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मैनेजमेंट पुलिस, SP लपेटे में

प्रदर्शन को मुख्य रूप से इंटक के बीएन चौबे, सीटू के बीडी.प्रसाद, एटक के रामाश्रय प्रसाद सिंह, एचएमएस के राजेंद्र सिंह और बीएमएस के विनोद कुमार ने सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता एटक के सत्येंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में एसके मिश्रा, केएन सिंह, आर के सिंह, रंजय कुमार, अबु नसर, आरके गोरांई सहित सैंकड़ों मजदूर उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव से पहले पेंशन 7500 न होने पर लाखों पेंशनभोगी भाजपा के खिलाफ करेंगे मतदान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और BHP के बीच बड़ा समझौता, लो-कार्बन स्टील मेकिंग टेक्नोलॉजी पर फोकस
Next: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने खोला पिटारा, नितिन गडकरी बने साक्षी, पढ़िए डिटेल

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.