Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आखिरी समय तक भूपेश बघेल का रोड शो, राजेंद्र साहू बोले-सरकार बनी तो मजदूरों को 243 मजदूरी की जगह मिलेगा 400 रुपए, महिलाओं के खाते में आएगा पैसा
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

आखिरी समय तक भूपेश बघेल का रोड शो, राजेंद्र साहू बोले-सरकार बनी तो मजदूरों को 243 मजदूरी की जगह मिलेगा 400 रुपए, महिलाओं के खाते में आएगा पैसा

05/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Rajendra-Sahu-camped-in-every-village-said-laborers-will-get-Rs-400-instead-of-Rs-243-as-wages1

राजेंद्र साहू ने कहा-भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई योजनाओं को रद्द कर दिया। आज 35 किलो चावल के बदले पन्द्रह किलो चावल देने का फैसला उठाया हैं।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा, बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश राघव, वर्तमान जिला अध्यक्ष बंसी पटेल, जिला पंचायत सदस्य शशि प्रभा गायकवाड की मौजूदगी में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले ग्राम पंचायत परपोड़ा, मोहबठ्ठा, कोदवा, देवरबीजा, बैजलपुर, तारालिम, निनवा, लेंजवारा, सरदा, कुसुमी में जाकर धुंवाधार प्रचार किया।

जनसभा के माध्यम से आमजनों को सम्बोधित करते हुए बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर है, आज दाल की कीमत एक सौ अस्सी रुपये है सिलेंडर का भाव आसमान छू रहा है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी का कंट्रोल नही है।

आज सोने का भाव पचहत्तर हजार रुपये प्रति तोला हो गया है, जो आम आदमी की पहुंच से काफी दूर है। केंद्र में कांग्रेस सरकार बनाएं, जिससे ऐसी सरकार बने जो मनरेगा के तहत मिल रही 243 रुपये मजदूरी की जगह चार सौ रुपये मजदूरी दिया जाएगा, जिससे उनके अंदर आत्मसम्मान की भावना जाग उठे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये दिया जाएगा।

भूपेश बघेल ने बेरला में किया रोड शो

बेरला नगर पंचायत में आयोजित जनसभा में छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। उनके भाषण ने बेरला नगर पंचायत को कांग्रेस मय बना दिया। जैसे ही वे बेरला पहुंचे उनका आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया गया।

उन्होंने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र साहू के साथ बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा और बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल की मौजूदगी में रोडशो किया। रोडशो के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा।

बेमेतरा के मूल निवासी राजेंद्र साहू

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि राजेन्द्र साहू किसी परिचय के मोहताज नहीं है, उनका गृहग्राम बेरला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत बोरिया है। हमको आज गर्व हो रहा है दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा का प्रत्याशी बेमेतरा जिले का मूल निवासी है।

35 के बजाय अब मिल रहा 15 किलो चावल

राजेन्द्र साहू ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता ने 2018 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक फतह हासिल करते हुए कांग्रेस की सरकार बनाई थी। भूपेश बघेल की अगुवाई वाली सरकार ने अपने घोषणापत्र जिन योजनाओं को शामिल किया था। सबको पूरा किया सरकार बनते ही किसानों का दस हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया। बेरोजगार युवकों को पच्चीस सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया और दो रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदने वाला देश का पहला राज्य बना।

35 किलो का राशन देने वाला देश का पहला राज्य था। लेकिन जैसे ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई योजनाओं को रद्द कर दिया। आज 35 किलो चावल के बदले पन्द्रह किलो चावल देने का फैसला उठाया हैं।

गरीब मजदूरों के हक में डण्डा मारने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने निशुल्क शिक्षा दे रही आत्मानंद स्कूलों में अब फीस ले रही है। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देना बंद कर दिया।

इन्होंने किया सभा को संबोधित

जनसभाओं में डोमन साहू, मनोज साहू, महेंद्र साहू, राजेश देवांगन, कोमल साहू, उमेन्द्र साहू, बलराम साहू, मनोहर साहू, बोधन साहू, प्रहलाद साहू, गोकुल निषाद, पंचराम कुर्रे सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai के बाद अब Bokaro Steel Plant के श्रमिक नेता पर एक्शन, बायोमेट्रिक का विरोध पड़ा भारी, काम किया, फिर भी गैर हाजिर, रुकी सैलरी
Next: BJP प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में BWU: कहा-BSP की संयुक्त यूनियन की वजह से PF राशि-ट्रस्ट विवाद, नई पेंशन योजना से कर्मी वंचित

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.