Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • चुनावी त्योहार में मना रक्षाबंधन, विधायक देवेंद्र यादव को बहनों ने बांधा विश्वास का बंधन
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

चुनावी त्योहार में मना रक्षाबंधन, विधायक देवेंद्र यादव को बहनों ने बांधा विश्वास का बंधन

06/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Rakshabandhan-celebrated-in-election-festival-sisters-tied-the-bond-of-faith-to-MLA-Devendra-Yadav
  • देवेंद्र यादव ने कहा भिलाई की भलाई और जनता की सेवा ही मेरा धर्म।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस के दमदार प्रत्याशी विधायक देवेंद्र यादव (Candidate MLA Devendra Yadav) लगातार विश्वास यात्रा निकाल रहे हैं। सोमवार को विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 1,4,6,7, 10 और हुडकों में विश्वास यात्रा निकाली। जहां जनता ने पूरा विश्वास जताया और अपना भारी समर्थन दिया।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election 2023: बस्तर और दुर्ग की 10 सीट पर सिर्फ दोपहर तक वोटिंग, बाकी 10 सीट पर शाम तक पड़ेंगे वोट

सिर्फ यही नहीं सेक्टर 4 की बहनों ने अपने विधायक भाई के हाथों में विश्वास की मजबूत डोर रक्षा का बंधन बांधा। बहनों ने विश्वासन दिलाया कि वे हमेशा उनके साथ हैं। हर सुख-दुख में जब जिस तरह से विधायक भाई ने बहनों का साथ दिया अब बहनों की बारी है, साथ निभाने की। और वे विश्वास के साथ उनके साथ खड़ी हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Financial year 2023-24: SAIL के इतिहास में बनने जा रहा उत्पादन का नया रिकॉर्ड, कर्मचारियों की भी डिमांड

यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। उनके मिलने के लिए हजारों की संख्या में बड़े बुजुर्ग, माताएं-बहनें और हजारों की संख्या में युवा व बच्चे भी शामिल हुए। कई जगह पर विधायक का लोगों ने स्वागत किया। पुष्प अर्पित किए और विजय तिलक लगाकर आरती उतार कर माताओं और बहनों ने विधायक को जीत का आशीर्वाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें : CG Elections 2023: Bhilai की गलियों को नाप रहे पांडेयजी, माहौल देख बोले-भाजपा आवत हे

इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास ही हमारी असली पूंजी है। भिलाई की भिलाई और जनता की सेवा ही मेरा परम धर्म है। मैंने पूरी इमानदारी और निष्ठा से अपने भिलाई की जनता के लिए काम किया। हमेशा उनके लिए अवलेबल रहा। इन  5 साल में कोई घर कोई वार्ड कोई गली मोहल्ला विकास से चुके मत, कोई छूटे मत। हर वार्ड में विकास काम हो। जनता को पूरा मूलभूत सुविधा मिले। इस बात का मैने पूरा ख्याल रखा।

ये खबर भी पढ़ें : कांग्रेस की योजनाओं को भाजपा ने किया कॉपी, संकल्प पत्र में किया पेस्ट, विधायक देवेंद्र ने ये भी कहा…

कई बार लोगों के घर-घर जाकर लोगों का हालचाल और उनकी समस्याएं पूछी और समाधान भी किए। भिलाई की जनता जानती है कि जब कोरोना काल में लोगों के परिजन उनका साथ छोड़ दे रहे थे, तब भी मैं अपनी जान हथेली पर लेकर लोगों की मदद की।

ये खबर भी पढ़ें : CG Elections 2023: एग्जिट पोल का प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशन व प्रसारण पर बैन

तीन बार मैं कोरोना पाजिटिव हुआ। तीनों बार डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती किया। जान पर बन आई थी, लेकिन ऊपर वाले ने  मुझे ताकत दी और अपने आशीर्वाद से तीनों बार मुझे बचा लिया।

ये खबर भी पढ़ें : CII Manufacturing Quiz: सेल BSP के मैनेजर ऐमन अली और Bokaro Steel Plant के राहुल रंजन की टीम ने जीता फर्स्ट अवॉर्ड

विधायक के विश्वास यात्रा (Vishwas Yatra) में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। जब देवेंद्र यादव सेक्टर में पहुंचे तो लोगों का भीड़ अपने आप ही उमड़ आई। लोगों ने उनका  पूरा समर्थन किया और नारे लगाए भूपेश है तो भरोसा है देवेंद्र है तो विश्वास है। जनता ने देवेंद्र यादव पर पूरा विश्वास जताया।

ये खबर भी पढ़ें : मोदीजी का भाषण और भाजपा की किरकिरी कर गया किसान सभा, धान से नान तक का दिखाया आईना

इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) ने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा था, करके दिखाया। हमने कहा था हर परिवार का राशन कार्ड बनेगा। हर घर में शुद्धा पानी देंगे। सभी को पट्‌टा मिलेगा। टाउनशिप में क्रिकेट, फुटबॉल, बॉलीबॉल जैसे कई खेल मैदान बनाएं गए।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Wage Agreement और बकाया एरियर का मुद्दा PM मोदी के कान में बता आए पांडेयजी, पलासा के लिए ट्रेन की मांग

महिलाओं को सशक्त बनाने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने महिलाओं के लिए प्रदेश का दूसरा और सबसे बड़ा गार्मेँट फैक्ट्री बनाया जा रहा है। जहां 5 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा। महिला समूह को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया गया। उन्हें रोजगार उपलब्ध कराए गए।

पेंशन की ताजा खबर: Digital Life Certificate-DLC पर ध्यान दें, 30 नवंबर तक जमा करें जीवन प्रमाण

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Election Big Breaking: मतदान दल पर बड़ा नक्सली हमला, मतदान कर्मी और BSF जवान चपेट में
Next: Bhilai Nagar की सीट, पांडेयजी चाह रहे जीत, जानिए क्या-क्या हो रहा

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.