Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Election Big Breaking: मतदान दल पर बड़ा नक्सली हमला, मतदान कर्मी और BSF जवान चपेट में
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

CG Election Big Breaking: मतदान दल पर बड़ा नक्सली हमला, मतदान कर्मी और BSF जवान चपेट में

06/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Election-Big-Breaking-Big-Naxalite-attack-on-polling-party-polling-personnel-and-BSF-jawan-in-trouble
  • नक्सली पहले से ही विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज़, रायपुर। इस वक़्त छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही हैं। यहां मतदान केन्द्र में अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे कर्मी चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि मतदान कर्मचारियों और सुरक्षा में तैनात BSF जवान नक्सली हमले की चपेट में आ कर हताहत हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : मारूफ आलम बने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी

मिली जानकारी के अनुसार इस नक्सली हमले में 2 मतदान कर्मचारी और एक BSF का जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि छोटे बेठिया से रेंगावाही मतदान केन्द्र के लिए मतदान दल निकला था कि उसी वक़्त नक्सलियों ने घात लगा कर हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : Congress की बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए काम करेगी  INTUC, राष्ट्रीय फरमान जारी

बस्तर के कांकेर जिले में यह हमला किया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान कल यानी सात नवंबर को होना है, जिसमें छोटे बेठिया थाना अंतर्गत रेंगावाही गांव के पास माओवादियों ने मतदान दल पर हमला बोल दिया।

पेंशन की ताजा खबर: Digital Life Certificate-DLC पर ध्यान दें, 30 नवंबर तक जमा करें जीवन प्रमाण

नक्सलियों ने यह हमला सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे तीन पाइप बम ब्लास्ट कर दिया, जिससे BSF जवान प्रकाश चन्द्र और दो मतदान कर्मचारी शाम सिंह नेताम और देवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Wage Agreement और बकाया एरियर का मुद्दा PM मोदी के कान में बता आए पांडेयजी, पलासा के लिए ट्रेन की मांग

जानकारी के अनुसार रेंगावाही धान खरीदी केन्द्र के निकट तेंदू वृक्ष के नीचे नक्सलियों ने पाइप बम पूर्व नियोजित ढंग से प्लांट किया था। जैसे ही मतदान दल वृक्ष के पास पहुंचे वैसे ही नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : मोदीजी का भाषण और भाजपा की किरकिरी कर गया किसान सभा, धान से नान तक का दिखाया आईना

ब्लास्ट के बाद मतदान दल में मौजूद कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई, जिसके बाद तुरंत जवानों ने मोर्चा संभाला, जिसके कुछ क्षण बाद माहौल सामान्य होने के बाद एम्बुलेंस के जरिए घायलों को छोटे बेठिया लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार जहाँ से घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर हेलीकॉप्टर से ले जाने की तैयारी की जा रही है।

पेंशन की ताजा खबर: Digital Life Certificate-DLC पर ध्यान दें, 30 नवंबर तक जमा करें जीवन प्रमाण

आपको बता दें कि सात नवंबर को होने वाली वोटिंग के लिए मतदान दल कांकेर जिले के पखांजूर से 131 मतदान केन्द्रों के लिए दल के कर्मचारी  सोमवार प्रातः ही निकले थे। लेकिन निर्धारित मतदान केन्द्र पहुंचने से पूर्व ही माओवादियों ने घात लगाकर हमला बोल दिया।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election 2023: बस्तर और दुर्ग की 10 सीट पर सिर्फ दोपहर तक वोटिंग, बाकी 10 सीट पर शाम तक पड़ेंगे वोट

विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर रहे है नक्सली

आपको बता दें कि नक्सली पहले से ही विधानसभा चुनाव (Election News) का बहिष्कार कर रहे हैं। माओवादियों द्वारा बैनर, पोस्टर लगाकर और पॉमप्लेट चस्पा करके छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  NPS की ताजा खबर: सरकारी कर्मचारियों की पेंशन, अधिकार और बकाया राशि का पढ़िए जवाब

नक्सली संगठन बैनर पोस्टर में क्षेत्रवासियों, मतदाताओं से भी चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की जा रही है।

वहीं बीते दिनों घटनास्थल के निकट मोरखंडी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा तीन गांव वालों की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ऐसे ही क्षेत्र में काफी दहशत का आलम था। वहीं अब सोमवार शाम मतदान दल पर हमले के बाद क्षेत्रवासी काफी भयभीत है।

ये खबर भी पढ़ें :  Financial year 2023-24: SAIL के इतिहास में बनने जा रहा उत्पादन का नया रिकॉर्ड, कर्मचारियों की भी डिमांड

दूसरी ओर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्चिंग अभियान तेज़ कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों से निश्चिंत होकर और भयमुक्त होकर लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की बात कह रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Assembly Election 2023: 40 लाख वोटर्स, सवा दो सौ उम्मीदवारों का चुनेंगे भाग्य, जानिए कल कहां डाले जाएंगे वोट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Good News: NMDC के लिए सुनहरा अवसर, ऑस्ट्रेलिया में गोल्‍ड खनन शुरू
Next: चुनावी त्योहार में मना रक्षाबंधन, विधायक देवेंद्र यादव को बहनों ने बांधा विश्वास का बंधन

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.