Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट की लाइब्रेरी में 47,000 पुस्तकों का दुर्लभ संग्रह, गोपबंधु दास की नई प्रतिमा का अनावरण
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट की लाइब्रेरी में 47,000 पुस्तकों का दुर्लभ संग्रह, गोपबंधु दास की नई प्रतिमा का अनावरण

30/12/2024 1 minute read
Rare collection of 47,000 books in the library of Rourkela Steel Plant, new statue of Gopabandhu Das unveiled

सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र के यूजीआई पुस्तकालय में पंडित गोपबंधु दास की नई प्रतिमा का अनावरण। डीआईसी बने गवाह।

  • 2,500 से अधिक सदस्यों की ज़रूरतों को पूरा करता है। पुस्तकालय में तीन वाचनालय हैं।
  • पुस्तकालय में ओडिया, हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में 47,000 पुस्तकों का दुर्लभ संग्रह भी है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) (SAIL – Rourkela Steel Plant) के उत्कलमणि गोपबंधु इस्पात पुस्तकालय (यूजीआईएल) के प्रथम तल के मंडप में पंडित गोपबंधु दास की नई प्रतिमा का अनावरण किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में मजदूर की मौत पर पत्नी को मिला ऑफर लेटर, 15 दिन में बकाया भुगतान, नौकरी का वादा

सप्ताह भर चलने वाले वार्षिक पुस्तकालय सप्ताह के समापन के दौरान निदेशक प्रभारी अतनु भौमिक द्वारा किया गया। समारोह में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्र, कार्यपालक निदेशक प्रभारी (संकार्य) आलोक वर्मा, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) एके बेहुरिया, कार्यपालक निदेशक (परिचालन) बिश्वरंजन पलई, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (खान) एमपी सिंह, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ) सुदीप पाल चौधरी, कई मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और पुस्तकालय सदस्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP की GM पुष्पा एम्ब्रोस की किताब ‘फ्रॉम प्रिंसिपल्स टू प्रैक्टिस’

इस अवसर पर अतनु भौमिक ने राउरकेला के निवासियों को पुस्तकों का एक नया संग्रह समर्पित किया। पर्यावरण, सामाजिक और सुशासन (ईएसजी) पहल के तहत पुस्तकालय परिसर में गणमान्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके अतिरिक्त, विविधता, समानता और समावेश (डीईआई) पहल के तहत महिलाओं के लिए एक विशेष वाचनालय का उद्घाटन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP NEWS: बार एवं रॉड मिल के कर्मचारी-अधिकारी शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित

‘वार्षिक पुस्तकालय सप्ताह (Annual Library Week)’ के एक सप्ताह तक चलने वाले आयोजन में अंग्रेजी, हिंदी और ओडिया वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ और एक पुस्तक प्रदर्शनी शामिल थी, जिसमें पुस्तकालय के विशाल संग्रह को प्रदर्शित किया गया। समारोह का समन्वयन महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ-लाइब्रेरी) निवेदिता रॉय द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: CITU से अलग हुआ हिन्दुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन, सहयोग न मिलने का आरोप,  लौटाई संबद्धता

उल्लेखनीय है कि, ज्ञान और सांस्कृतिक परिदृश्य का केंद्र यूजीआईएल में जनवरी 1990 में अपनी स्थापना के बाद से महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। 2022-में, एक ई-लाइब्रेरी सुविधा शुरू की गई, जो हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस के साथ, कई भाषाओं में 1,000 से अधिक ई-पुस्तकें, ई-समाचार पत्र और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामग्री प्रदान करती है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: 4 जनवरी तक साढ़े 3 घंटे बिजली कटौती, आया शेड्यूल

पुस्तकालय में ओडिया, हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में 47,000 पुस्तकों का दुर्लभ संग्रह भी है, जो 2,500 से अधिक सदस्यों की ज़रूरतों को पूरा करता है। पुस्तकालय में तीन वाचनालय हैं, जिनमें महिलाओं के लिए हाल ही में खोला गया स्थान भी शामिल है। एक अन्य समर्पित खंड चित्रा वीथिका, तस्वीरों के माध्यम से आरएसपी की उत्पत्ति और विकास को प्रदर्शित करता है।

ये खबर भी पढ़ें: NMDC का पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कारों में शानदार प्रदर्शन, अनुसंधान, विकास, सीएसआर और कॉर्पोरेट संचार में मिले 6 पुरस्कार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL RSP: ब्लास्ट फर्नेस की प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने के लिए कई सुविधाओं की सौगात
Next: Rourkela Steel Plant: अतनु भौमिक की एक और सौगात, रेलवे वैगनों को समय पर खाली कराएगा डबल डेक प्लेटफॉर्म

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.