Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • चरोदा में मिला दुर्लभ सफेद करैत, रेस्क्यू के बाद राजनांदगांव के जंगल में छोड़ा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

चरोदा में मिला दुर्लभ सफेद करैत, रेस्क्यू के बाद राजनांदगांव के जंगल में छोड़ा

Azmat ali 24/07/2026 1 minute read
Rare White krait Found in Charoda Released into the Forest after Rescue

चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर से अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प बरामद किया गया।

  • दक्षिण एशिया में इसके बहुत कम अभिलेख दर्ज हैं। भारत में महाराष्ट्र और ओडिशा तथा नेपाल के कुछ क्षेत्रों में ही मिलने की जानकारी उपलब्ध है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर से अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प बरामद किया गया। वन विभाग की तत्परता और सर्प विशेषज्ञों की मदद से इस दुर्लभ सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे राजनांदगांव वनमण्डल में छोड़ा गया।

वनमण्डाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को पंचशील नगर स्थित एक घर में सफेद रंग का सांप होने की सूचना वन विभाग को मिली। सूचना पर दुर्ग वनमंडल की टीम और सर्प रेस्क्यूअर विजय शर्मा मौके पर पहुंचे तथा सावधानीपूर्वक सर्प का रेस्क्यू किया। प्रारंभिक जांच में यह अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत सर्प पाया गया।

विशेषज्ञों ने बताया कि शरीर में रंगद्रव्य (मेलानिन) की कमी के कारण उत्पन्न होने वाली आनुवंशिक अवस्था को ल्यूसिज्म कहा जाता है। इसी कारण इस करैत का रंग सामान्य काले-पीले की बजाय सफेद दिखाई देता है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार इस प्रकार के श्वेतवर्णी करैत का मिलना अत्यंत दुर्लभ है और दक्षिण एशिया में इसके बहुत कम अभिलेख दर्ज हैं।

भारत में महाराष्ट्र और ओडिशा तथा नेपाल के कुछ क्षेत्रों में ही इसके मिलने की जानकारी उपलब्ध है। सर्प विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद इसके श्वेतवर्णी करैत होने की पुष्टि की गई। इसके बाद दुर्ग वनमंडलाधिकारी दिपेश कपिल के निर्देशानुसार 23 जुलाई को दुर्ग के आर.ए. श्री प्रमोद यादव, सर्प मित्र विजय शर्मा एवं सर्प विशेषज्ञ अविनाश मौर्या की टीम ने इस दुर्लभ सर्प को राजनांदगांव वनमंडल के आर.एफ. 549 स्थित प्राकृतिक पर्यावास में सुरक्षित रूप से छोड़ा गया। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव या सर्प के दिखाई देने पर उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यूअर को सूचना दें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो में भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा-यात्रा, ईडी ने किया छेरा पन्हारा
Next: SAIL Q1 Results: सेल का मुनाफा 138% से अधिक बढ़ा, पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, चेयरमैन बोले-आगे और मजबूत होगी कंपनी

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.