Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rath Yatra 2026: महाप्रभु के रथ संग चला कारवां, भक्ति धुन में नाचते-गाते भक्त, राजा बने DIC, श्री जगन्नाथ का रथ खींचने उमड़ा सैलाब, देखें फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rath Yatra 2026: महाप्रभु के रथ संग चला कारवां, भक्ति धुन में नाचते-गाते भक्त, राजा बने DIC, श्री जगन्नाथ का रथ खींचने उमड़ा सैलाब, देखें फोटो

Azmat ali 16/07/2026 1 minute read
Rath Yatra 2026 Throng of Devotees Gathers to Pull Lord Jagannaths Chariot

महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी के रथयात्रा में उमड़ी भारी भीड़। बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा ने किया छेरा-पंहरा कार्यक्रम

  • महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा सेक्टर 4 श्री जगन्नाथ मंदिर से निकाली गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जगन्नाथ समिति के तत्वाधान में सेक्टर-4 जगन्नाथ मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की रथयात्रा निकाली गई। रथ सेक्टर 4 के श्री जगन्नाथ मंदिर से निकलकर सेन्ट्रल एवेन्यू होते हुए सेक्टर-10 के भव्य गुण्डिचा मंडप में पहुंचेगी। भगवान श्री बलभद्र, माता सुभद्रा तथा महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के विग्रह को पंहडी करते हुए काष्ठ निर्मित सुन्दर व भव्य रथ पर लाया गया। इस वर्ष रथयात्रा के दौरान रथ के समक्ष परम्परा अनुसार छेरा-पंहरा कार्यक्रम, मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा द्वारा सम्पन्न किया गया। इस दौरान सीजीएम इंचार्ज एमएंडयू विजय कुमार बेहरा, बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके बंछोर, पूर्व महासचिव परविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

पुरी में यह परम्परा पुरी के महाराज सम्पन्न करते है। इसी रस्म को भिलाई में निभाया गया। छेरा-पंहरा के पश्चात भक्त जनों ने ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष के साथ रथ खींचना प्रारंभ किया। समिति के अध्यक्ष विरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक के संयोजन में भक्तों की भीड़ में डीआइसी फंस गए। किसी तरह अधिकारियों ने उन्हें बाहर निकाला।

भक्ति के धुन में नाचते-गाते भक्त

झांझ, मंजीरे, ढोल, मृदंग बजाते कीर्तन दल तथा भक्ति संगीत के धुन में नाचते-गाते भक्त जन भाव विभोर होकर रथ खींचा। सड़कों पर महाप्रभु के दर्शन व पूजा अर्चना हेतु हजारों की संख्या में श्रद्धालु सड़क के दोनों ओर खड़े थे। महाप्रभु का रथ सेन्ट्रल एवेन्यु होते सेक्टर 10 पहुंचेगा।

अन्न व गजामूंग प्रसाद का वितरण

मंदिर परिसर व यात्रा के दौरान अन्न प्रसाद व गजामूंग के प्रसाद का वितरण किया गया व विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग संस्थाओं व समाज द्वारा रथ का भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर पंडाल लगा कर श्रद्धालुओं को भोग व शर्बत आदि का वितरण किया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant Transfer Orders: प्लांट, विजिलेंस, टाउनशिप तक नई जिम्मेदारी, मेडिकल का अतिरिक्त प्रभार ईडी एमएम के पास
Next: Rath Yatra 2026: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी से लेकर कर्मचारी तक हाथ जोड़ खड़े रहे महाप्रभु के सामने, पढ़ें डिटेल

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.