Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 22 साल बाद हाउस लीज की अब रजिस्ट्री, लेकिन पैसा कहां से लाएं…
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

22 साल बाद हाउस लीज की अब रजिस्ट्री, लेकिन पैसा कहां से लाएं…

25/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Registry-of-house-lease-after-22-years-but-from-where-to-get-the-money…

अज़मत अली, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में लीज पर मकान लेने वालों के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। साल 2001 से 2003 के बीच लीज पर मकान दिए गए थे। लेकिन रजिस्ट्री अब कराने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शर्त ये है कि वर्तमान संपत्ति दर पर ही रजिस्ट्री होगी। जो मकान 14 लाख में लिया गया था, उसकी कीमत वर्तमान में करीब सवा करोड़ तक पहुंच चुकी है। इसी बढ़ी हुई दर पर रजिस्ट्री होगी।

ये खबर भी पढ़ें  Bhilai Township में लीज विवाद: रजिस्ट्री को लेकर सेक्टर-10 कॉफी हाउस में महाबैठक आज शाम, आप भी आइए, बनेगी रणनीति

रजिस्ट्री का 8 से 12 प्रतिशत का शुल्क वर्तमान दर पर ही सरकार लेगी। इसको लेकर मामला गरमाया हुआ है। राज्य सरकार से मांग की जा रही है कि लीज लेने के वक्त की संपत्ति दर पर रजिस्ट्री कराई जाए। लेकिन, सरकार के नियम के मुताबिक वर्तमान दर पर ही रजिस्ट्री होती है। बीच का रास्ता निकालने या पुरानी दर पर रजिस्ट्री की मांग को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है।


अब सवाल ये खड़ा हो गया है कि नए दर पर रजिस्ट्री कराना काफी महंगा पड़ेगा। इसी को लेकर तनाव का माहौल है। करीब 10 से 12 लाख रुपए तक रजिस्ट्री मद में खर्च करना पड़ सकता है। ये रकम कइयों को अदा करना मुश्किल हो रहा है।

बता दें कि भेंटवार्ता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर और बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता को कहा था कि रजिस्ट्री कराइए। इसके बाद ही कलेक्टर की तरफ से बीएसपी को पत्र आया कि रजिस्ट्री कराया जाए। इसके बाद बीएसपी मैनेजमेंट ने लीज धारियों को पत्र देना शुरू किया।

राज्य सरकार के नियम के अनुसार वर्तमान दर पर ही रजिस्ट्री होगी। प्रबंधन करीब 22 साल बाद पत्र देकर यह रास्ता साफ कर दिया है कि मामला हल होगा। लंबित मामले को किसी मंजिल तक लेने का रास्ता भी बन गया है।

ये खबर भी पढ़ें  SAIL NEWS: दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंके जा रहे BSP मजदूर, CISF के पड़ने पड़ते हैं पांव

बताया जा रहा है कि 90 हजार से लेकर 14 लाख तक का आवास लीज पर दिया गया था। आज की तारीख में इन संपत्ति की कीमत 10 गुना बढ़ चुकी है। मामले को हल करने के लिएए कैबिनेट से फैसला करना पड़ेगा। केंद्र और राज्य सरकार के बीच का मामला है। खास बात यह है कि शांत मामला था, अब सक्रिय हो गया है। कोई न कोई नतीजा निकलेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township में लीज विवाद: रजिस्ट्री को लेकर सेक्टर-10 कॉफी हाउस में महाबैठक आज शाम, आप भी आइए, बनेगी रणनीति
Next: Rathyatra Mela अभी खत्म नहीं हुआ, जानिए ओडिसी नृत्य संग क्या-क्या हो रहा…

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.