SAIL में बदल गए रिपोर्टिंग हेड, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, डायरेक्टर कमर्शियल, DIC सीआर महापात्रा, आलोक वर्मा का बढ़ा पॉवर

Reporting Heads Have been Changed at SAIL Director Personnel KK Singh Director Commercial and DIC CR Mahapatra, Alok Vermas Powers increased
  • सेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई संयंत्रों व विभागों की रिपोर्टिंग संरचना बदली।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने संगठनात्मक ढांचे में अहम बदलाव किया है। SAIL के निदेशक (तकनीकी, परियोजनाएं और कच्चा माल) मनीष राज गुप्ता को इस्पात मंत्रालय ने विशाखापट्टनम स्टील प्लांट के सीएमडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। अब तक इनके पास जो विभाग थे, उसे सेल के डायरेक्टर इंचार्ज में बाट दिया गया है।

विभिन्न इस्पात संयंत्रों और विभागों की रिपोर्टिंग व्यवस्था में संशोधन किया गया है। इस संबंध में सेल के कॉरपोरेट कार्यालय के अनुसार सेलम स्टील प्लांट (SSP) तथा विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट (VISL) का कार्य अब डायरेक्टर-इन-चार्ज (भिलाई स्टील प्लांट) द्वारा देखा जाएगा। इसके तहत SSP और VISL के कार्यकारी निदेशक (ED) अब डायरेक्टर-इन-चार्ज (BSP) को रिपोर्ट करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारियों की पत्नी जी पहुंचीं राउरकेला स्टील प्लांट, दहकते हॉट मेटल, स्टील प्रोडक्ट संग ली सेल्फी

वहीं, एनर्जी मैनेजमेंट डिवीजन (EMD) और सुपरवाइजरी लोड कंट्रोल सेंटर (SLCC) को अब डायरेक्टर-इन-चार्ज (राउरकेला स्टील प्लांट) के अधीन कर दिया गया है। इन विभागों के ईडी अब डायरेक्टर-इन-चार्ज (RSP) को रिपोर्ट करेंगे।

इसके अलावा सेल सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (SSO) तथा सेल डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन डिवीजन (SDTD) की जिम्मेदारी अब डायरेक्टर (पर्सनल) को सौंपी गई है। दोनों विभागों के कार्यकारी निदेशक आगे से डायरेक्टर (पर्सनल) को रिपोर्ट करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: भड़का गुस्सा, प्रदेश भर में फूंक दिया मोदी, CM साय, अडानी, SAIL BSP प्रबंधन का पुतला

इसी क्रम में कॉरपोरेट मटीरियल्स मैनेजमेंट ग्रुप (CMMG) को डायरेक्टर (कमर्शियल) के अधीन कर दिया गया है और CMMG के ईडी अब डायरेक्टर (कमर्शियल) को रिपोर्ट करेंगे।

सेल प्रबंधन के अनुसार यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इस संगठनात्मक बदलाव से निर्णय प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी और संचालन में बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें: BSL का सहयोगी और सदस्यों के सुख-दुख का साथी है BSOA, 2027 के पे-रिवीजन पर नज़र, पहुंचे DIC-ED भी