Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 90 साल का हुआ भारतीय रिजर्व बैंक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आरबीआई पर ये कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

90 साल का हुआ भारतीय रिजर्व बैंक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आरबीआई पर ये कहा…

01/04/2025 1 minute read
Reserve Bank of India turned 90 years old, President Draupadi Murmu said this about RBI

डिजिटल भुगतान में देश को अग्रणी बनाने में भारतीय रिजर्व बैंक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है: राष्ट्रपति मुर्मु।

  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय रिजर्व बैंक की 90वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भाग लिया।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक , जिसे RBI के नाम से भी जाना जाता है। भारत गणराज्य का केंद्रीय बैंक है और भारतीय बैंकिंग प्रणाली और भारतीय मुद्रा के विनियमन के लिए जिम्मेदार नियामक निकाय है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी। 90 वर्ष पहले स्थापित बैंक की वर्षगांठ मनाई गई।

ये खबर भी पढ़ें: आईटीआई के मुख्य प्रबंधक और बैंक के ब्रांच मैनेजर समेत 3 लोगों को 4 साल तक की सजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (1 अप्रैल, 2025) मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक की 90 वर्षगांठ के समापन समारोह में भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय माउंटेन साईकिलिंग चैंपियनशिप: छत्तीसगढ़ की साईकिलिंग टीम रवाना, बीएसपी ईडी, सेफी चेयरमैन ने बढ़ाया हौसला

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्रीय बैंक के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक देश की अविश्वसनीय विकास गाथा का केंद्र है। भारतीय रिजर्व बैंक आजादी से पहले देश की भीषण गरीबी से जूझने से लेकर विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने तक की यात्रा का साक्षी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: माइक्रो एंटरप्राइज डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू, 12 दिनों तक सीखने-सिखाने का दौर

राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक देश के महत्वपूर्ण संस्थानों में से एक है। उन्होंने कहा कि आमजन का उनकी जेब में रखे नोटों पर छपे भारतीय रिजर्व बैंक के नाम के अलावा कोई सीधा संपर्क नही होता है, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से बैंकों और अन्य माध्यमों से उनके सभी वित्तीय लेन-देन भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ही नियंत्रित होते हैं और वे सहज रूप से इसके द्वारा संचालित वित्तीय प्रणाली में अपना पूर्ण विश्वास रखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: CBI NEWS: रिश्वतबाज हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि यह विश्वास ही भारतीय रिजर्व बैंक की नौ दशकों की सबसे बड़ी उपलब्धि है। भारतीय रिजर्व बैंक ने मूल्य स्थिरता, विकास और वित्तीय स्थिरता के अपने अधिदेश को दृढ़ता से बनाए रखते हुए यह विश्वास अर्जित किया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने हमारे आगे बढ़ते राष्ट्र की उभरती जरूरतों को पूरा करने के अनुरूप स्वयं को ढाला है।

ये खबर भी पढ़ें: CBI ने PF क्लक को गिरफ्तार किया, क्षेत्रीय आयुक्त CMPF पर भी आरोप, SECL का मामला, 5 लाख मांगा था रिश्वत

राष्ट्रपति ने कहा कि 1990 के दशक में आर्थिक उदारीकरण से लेकर कोविड-19 महामारी तक प्रमुख चुनौतियों के प्रति त्वरित प्रतिक्रियाएं भारतीय रिजर्व बैंक की अनुकूलनशीलता को दर्शाती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने तेजी से वैश्वीकृत हो रहे विश्व में, प्रतिकूल अंतरराष्ट्रीय प्रवृत्तियों के समक्ष देश की वित्तीय प्रणाली की सुदृढ़ता को सुनिश्चित किया हैं।

ये खबर भी पढ़ें: ,Grok ने कहा-Bhilai Steel Plant के पूर्व CEO एम रवि के साथ अन्याय और बने बलि का बकरा

राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने भारत को डिजिटल भुगतान में अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश के भुगतान ढांचे को लगातार आधुनिक बनाकर, इसने यह सुनिश्चित किया है कि डिजिटल लेनदेन न केवल सहज और कुशल हों, बल्कि सुरक्षित भी हों। यूपीआई जैसे नवाचारों से वित्तीय क्षेत्र तक पहुंच में आयी क्रांति से तत्काल, कम लागत वाले लेनदेन संभव हुए हैं और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिला है। भुगतान के अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक ने एक जीवंत फिन-टेक इकोसिस्टम विकसित किया है।

ये खबर भी पढ़ें: BSL NEWS: चेंज ऑफ़ ट्रेड मामले में प्लॉट धारक-लाइसेंसधारी दुकानदार भ्रामक दुष्प्रचार से बचें, 85% तक पहुंचा पट्टा नवीनीकरण दर

राष्ट्रपति ने कहा कि जैसे-जैसे भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी के समीप पहुंच रहा है, ‘विकसित भारत 2047’ का मिशन एक ऐसे वित्तीय इकोसिस्टम की मांग करता है जो नवोन्मेषी, अनुकूलनीय और सभी के लिए सुलभ हो।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में कब्जे, चोरी, झपटमारी और मौत के मुंहाने पर, सीजीएम सिर्फ दे रहे आश्वासन की घुट्टी

उन्होंने कहा कि आगे का मार्ग नई जटिलताएं और चुनौतियां पेश करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्थिरता, नवाचार और समावेशिता के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ, भारतीय रिजर्व बैंक शक्ति का एक स्तंभ बना रहेगा – विश्वास को मजबूत करेगा और देश को समृद्धि और वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाएगा। राष्ट्रपति ने कहा कि एक मजबूत बैंकिंग प्रणाली सुनिश्चित करने, वित्तीय नवाचार को बढ़ावा देने और हमारे वित्तीय इकोसिस्टम में विश्वास की रक्षा करते हुए मौद्रिक और वित्तीय स्थिरता के संरक्षक के रूप में, भारतीय रिजर्व बैंक विकसित भारत की यात्रा में एक निर्णायक भूमिका निभाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Mahadev Book Online Betting: सीबीआई ने भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र समेत छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में 60 स्थानों पर मारा छापा, साक्ष्य जब्त

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट और टाउनशिप में धांधली, वसूली और लापरवाही, दोषियों पर हो कार्रवाई
Next: राष्ट्र के सतत विकास में अभियंताओं की भूमिका, 64 तकनीकी पेपर पेश

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.