Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आ गया दुर्ग लोकसभा सीट का रिजल्ट…!, पढ़िए साहू समाज पर विजय बघेल और राजेंद्र साहू का बड़ा बयान
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

आ गया दुर्ग लोकसभा सीट का रिजल्ट…!, पढ़िए साहू समाज पर विजय बघेल और राजेंद्र साहू का बड़ा बयान

07/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Result-of-Durg-Lok-Sabha-seat-is-out-read-big-statement-of-Vijay-Baghel-and-Rajendra-Sahu-on-Sahu-community-1

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने बेमेतरा के खराब मौसम से रिपोर्ट न मिल पाने की बात कही।

अज़मत अली, भिलाई। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए मतदान हो चुका है। छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर प्रत्याशियों का भाग्य तय हो चुका है, जिसकी घोषणा 4 जून को की जाएगी। दुर्ग लोकसभा सीट से किसका भाग्य खुलने वाला है, इस पर सबकी नजर टिकी है। मतदान के बाद Suchnaji.com ने भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू से बातचीत की। दोनों प्रत्याशियों ने जीत का दावा किया।

विजय बघेल ने 6 लाख से ज्यादा वोटों से जीत की बात पर दम भरा। वहीं, राजेंद्र साहू ने सभी एरिया की रिपोर्ट आने तक किसी भी दावे को गलत बताया। पूरे चुनाव में साहू फैक्टर काम कर रहा था, या नहीं…। यह बड़ा सवाल बना हुआ है। कांग्रेस ने खुलकर कहा कि साहू समाज ने एकतरफा वोटिंग किया है।

भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा-साहू समाज का आधा वोट हमें भी मिला है। दुर्ग जिले में करीब 17 प्रतिशत यानी पौने 4 लाख साहू समाज के वोटर हैं। करीब 10 प्रतिशत कुर्मी समाज से वोटर हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए यहां तक बोल दिया कि प्रत्याशी से ऊपर के लोगों ने पैसा लिया और डकार गए। यही वजह है कि मैदान में टेबल कांग्रेसी नजर नहीं आए।

आइए, जानते हैं विजय बघेल और राजेंद्र सिंह ने क्या-क्या कहा…।

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू

रात करीब साढ़े 10 बजे राजेंद्र साहू ने सूचनाजी.कॉम से बातचीत में कहा कि अभी सभी जगह की रिपोर्ट नहीं आई है। समर्थक जीत का दावा कर रहे हैं। लेकिन, जब तक मैं पूरी रिपोर्ट नहीं देख लेता, कोई भी दावा नहीं करता। बेमेतरा जिला में बारिश की वजह से मतदान काफी प्रभावित हुआ है।

पंडाल तक आंधी में उड़ गए। कार्यकर्ता काफी परेशान हुए हैं। मतदान को लेकर काफी उथल-पुथल था। बिजली सप्लाई भी प्रभावित थी। इसलिए बिना चर्चा किए कुछ दावा करना गलत है। किस समाज का कितना वोट मिला, यह दावा करना गलत होगा। हर वर्ग ने कांग्रेस को वोट किया है।

पढ़िए भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने क्या कहा…

वर्तमान सांसद और बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल ने खुलकर बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा-कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि 6 लाख से अधिक मतों से जीत हो रही है। इसमें कितनी सच्चाई है यह तो वोटर तय कर चुके हैं। मेरे हाथ में यह नहीं है। लेकिन, तमाम रिपोर्ट को देखने के बाद यही कह सकता हूं कि 9 विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी लीड ले रही है। साहू समाज ने भी वोट दिया है।

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू संभाले थे मोर्चा

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पूर्व विधायक एवं प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अपने परिवार जनों के साथ अपने गृहग्राम के शास. उच्च. माध्यामिक स्कूल ग्राम पंचायत पाऊवारा बूथ में अपना मतदान किया। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और आम जनता के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रही है।

पूर्व में काग्रेस ने जो वादा किया था, उसे निभाया। और इस बार भी जो आपसे वादा किया है कि उन्हें निश्चित ही पूरा करेंगे। इसलिए आप सभी लोग मतदान अवश्य करें और पूर्ण बहुमत से देश में कांग्रेस की सरकार बनाएं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Suchnaji.com LIVE: चुनाव खत्म, 4 जून को पता चलेगा किसमें कितना दम, विजय बघेल लिखेंगे नई इबारत या राजेंद्र साहू…
Next: EPS 95 Pension: पेंशन को लेकर EPFO और सरकार को 4 सुझाव, पेंशन योग्य वेतन सीमा में संसोधन से बढ़ेगा पैसा

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.