Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai News: तोड़फोड़ और अधिकारियों को बंधक बनाने का आरोप, कांग्रेसी पार्षद बर्खास्त
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai News: तोड़फोड़ और अधिकारियों को बंधक बनाने का आरोप, कांग्रेसी पार्षद बर्खास्त

Azmat ali 29/05/2026 (Last updated: 29/05/2026) 1 minute read
Risali Municipal Councilor Dismissed after Allegations of Obstruction and Vandalism in Government Work were Proved

नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक-16 बीआरपी कॉलोनी के पार्षद विनय नेताम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।

  • निगम कार्यालय में अभद्र व्यवहार करने, आयुक्त कक्ष और अन्य अधिकारियों के कक्ष बंद कर अधिकारियों को बंधक बनाने का मामला।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। विनय नेताम को शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और तोड़फोड़ के आरोप प्रमाणित होने के बाद कांग्रेसी पार्षद पद से बर्खास्त कर दिया गया है। संभाग आयुक्त एसएन राठौर ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1996 की धारा-19(1)(अ) के तहत यह न्यायालयीन आदेश जारी किया।

जानकारी के मुताबिक, नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक-16 बीआरपी कॉलोनी के पार्षद विनय नेताम के खिलाफ निगम आयुक्त द्वारा पद से हटाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इस मामले में निगम आयुक्त ने 19 मार्च 2026 को विस्तृत प्रतिवेदन भी सौंपा था।

सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के जवाब, दस्तावेज, साक्ष्य और तर्कों का गहन परीक्षण किया गया। जांच में यह आरोप प्रमाणित पाए गए कि पार्षद विनय नेताम ने अपने पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन नहीं किया। उन पर नगर पालिक निगम रिसाली के मुख्यालय परिसर स्थित आधार कक्ष में घुसकर तोड़फोड़ करने और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी साबित हुआ।

इसके अलावा उन पर निगम कार्यालय में अनावश्यक दबाव बनाने, अभद्र व्यवहार करने, कार्यालयीन समय में आयुक्त कक्ष और अन्य अधिकारियों के कक्ष बंद कर अधिकारियों को बंधक बनाने, आम लोगों को अधिकारियों से मिलने से रोकने तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप भी प्रमाणित हुए।

संभाग आयुक्त ने अपने आदेश में कहा कि इस तरह के कृत्य सार्वजनिक हित और नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली के प्रतिकूल हैं। ऐसे में विनय नेताम का पार्षद पद पर बने रहना जनहित में उचित नहीं माना जा सकता। प्रमाणित आरोपों और उपलब्ध विधिक तथ्यों के आधार पर उन्हें पार्षद पद से हटाने का अंतिम आदेश जारी कर दिया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रिसाली जोन दो भागों में बंटा, हुडको-तालपुरी के लिए अलग से सहायक अभियंता कार्यालय, हुडको में लगेंगे 5 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
Next: IISCO Steel Plant के अधिकारियों के लिए बदला जनरल शिफ्ट का समय

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.