Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में सड़क हादसा, पाइपलाइन से टकराया ट्रक, हवा में झूलता रहा ड्राइवर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में सड़क हादसा, पाइपलाइन से टकराया ट्रक, हवा में झूलता रहा ड्राइवर

20/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Road-accident-in-Bhilai-Steel-Plant-truck-collided-with-pipeline-driver-kept-hanging-in-the-air
  • ट्रक की ठोकर से पाइपलाइन के स्ट्रक्चर को काफी नुकसान हुआ है। स्ट्रक्चर की वजह से पाइपलाइन बाल-बाल बच गई

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में सड़क हादसा रोकने के लिए प्रबंधन ने युद्धस्तर पर जागरुकता अभियान चलाने की मुहिम छेड़ रखी है। बावजूद, कहीं न कहीं लापरवाही बरती जा रही है। प्लेट मिल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो लापरवाही का सबूत है। ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से एक हादसा हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Durgapur Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस के पास गिरा मजदूर, मौके पर मौत

गनिमत रहा कि पाइपलाइन नहीं टूटी और चालक की जान बाल-बाल बच गई। अन्यथा अनहोनी की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता था। प्लेट मिल मॉडल कैंटीन के सामने देर रात हादसा हुआ है। एक ट्रक सीजी 07 सीएम 5760 का हाइड्रोलिक से कंट्रोल होने वाला डाला नीचे किए बगैर ही चालक ने वाहन चला दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: 4 साल में 25% बढ़े रोड और वर्क एक्सीडेंट, जानें क्या है ब्लाइंड स्पॉट

कैंटीन के सामने से गुजरी पाइपलाइन में यह डाला फंस गया। तेज रफ्तार होने की वजह से ट्रक का अगला हिस्सा हवा में उठ गया। चालक अंदर ही फंसा रहा। बताया जा रहा है कि चालक काफी देर तक हवा में ही लटका रहा। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर बाहर निकला। इधर-ट्रक की ठोकर से पाइपलाइन के स्ट्रक्चर को काफी नुकसान हुआ है। स्ट्रक्चर की वजह से पाइपलाइन को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। मामूली नुकसान की बात सामने आ रही है। अन्यथा उत्पादन पर सीधा असर पड़ जाता।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के विभागों को जल्द मिलेगा कूलर, INTUC की मांग स्वीकार, इधर-मरोदा गेट से प्लेट मिल के बीच हादसा होना तय

नाइट शिफ्ट पर मौजूद कार्मिकों ने बताया कि तेज आवाज दूर तक सुनी गई थी। पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी गई थी, ताकि किसी तरह के हादसे की आशंका न रहे। कर्मचारियों ने बताया कि ट्रक को खाली करने के बाद हाइड्रोलिक से कंट्रोल होने वाले डाला को नीचे कर दिया जाता है। चालक ने यहीं चूक कर दी। ड्राइविंग के समय डाला को नीचे नहीं किया। इस वजह से पाइप से टकरा गया।

बता दें कि भिलाई स्टील प्लांट में लगातार हादसे हो रहे हैं। रोड और वर्क एक्सीडेंट बढ़ रहे हैं। प्लांट में सिर्फ कोरोना काल में कुछ कम हादसे हुए थे। 2018 में 17.8 प्रतिशत से सीधे 2022 में 42.27 परसेंट हो गया है, जो बहुत ही गंभीर बात है।

ये खबर भी पढ़ें:  राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव, विस्फोट, जमीन पर गिरे कर्मचारी, आपकी क्या है तैयारी

हादसे रोकने के लिए डिफेंसिव ड्राइविंग प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। सुरक्षित रूप से रोड में ड्राइविंग के बारे में बताया जा रहा। रक्षात्मक ड्राइविंग का परिचय, यातायात के नियम, यातायात के नियंत्रण के उपकरण, सड़क सुरक्षा चिन्ह, यातायात सिग्नल, ट्रैफिक पुलिस के इशारे, सड़क यात्रा पर निकलने पूर्व की तैयारी, वाहन चालन सुस्ती, थकान, नशे की अवस्था में गाड़ी ना चलाने की सलाह दी जा रही।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: 4 साल में 25% बढ़े रोड और वर्क एक्सीडेंट, जानें क्या है ब्लाइंड स्पॉट
Next: जिंदल बनाएगा अग्निरोधी स्टील स्ट्रक्चर, रिफाइनरी, इमारतें, अस्पताल, मेट्रो, स्टील, बिजली कारखानों में होगा इस्तेमाल

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.