भिलाई टाउनशिप में सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, चालक बाल-बाल बचा

Road Accident in Bhilai Township Car Hits Divider Driver Narrowly Escapes
  • डिवाइडर पर रखे गमले में गाड़ी टकराई है। कंक्रीट का गमडा भी टूट गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में रविवार को तेज रफ्तार के कारण एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार मारुति सुजुकी की स्विफ्ट कार (सीजी 11 सी 9219) सेक्टर-9 की दिशा से सेक्टर-1 की ओर जा रही थी। इसी दौरान सेक्टर-6 सेंट्रल एवेन्यू के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर साइड का पहिया भी पूरी तरह डैमेज हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन सड़क के किनारे क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा रह गया।

हादसे के दौरान आसपास मौजूद राहगीर तत्काल मदद के लिए मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को राहगीरों ने किसी तरह सड़क पर किनारे कराया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। डिवाइडर पर रखे गमले में गाड़ी टकराई है। कंक्रीट का गमडा भी टूट गया है।