Skip to content
19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant: बकाया 39 माह के एरियर और बायोमेट्रिक पर भड़का गुस्सा, सड़क पर उतरा RIKKS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: बकाया 39 माह के एरियर और बायोमेट्रिक पर भड़का गुस्सा, सड़क पर उतरा RIKKS

Azmat ali 30/04/2026 1 minute read
Rourkela Steel Plant Employees Angry over Pending 39 Months Arrears and Biometrics, Protest at Birsa Chowk

Rourkela Ispat Kharkhana Karmachari Sangh (RIKKS) के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन बिसरा चौक पर किया गया। पढ़िए डिटेल खबर।

  • कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर उठी आवाज।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। Steel Authority of India Limited के Rourkela Steel Plant में कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर गुरुवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। 39 माह के बकाया एरियर का भुगतान अब तक हुआ नहीं है। इसी बीच प्लांट के गेट और प्रशासनिक बिल्डिंग के एग्जिट प्वाइंट पर बायोमेट्रिक ने गुस्से को भड़का दिया है। Rourkela Ispat Kharkhana Karmachari Sangh (RIKKS) के बैनर तले यह प्रदर्शन बिसरा चौक पर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित हुआ।

प्रदर्शन में दर्जनों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह आंदोलन Bharatiya Mazdoor Sangh से जुड़े नेताओं के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व बीएमएस के केंद्रीय नेता एवं RIKKS के महासचिव हिमांशु शेखर बल ने किया।

आप भी जानिए कर्मचारियों की मांग क्या है

प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की जा रह थी। यूनियन नेताओं ने कहा-मुख्य गेट एवं प्रशासनिक गेट पर बायोमेट्रिक सिस्टम लागू करने पर रोक लगाई जाए। 39 महीने के बकाया भुगतान को तत्काल जारी किया जाए। ठेका मजदूरों में 40% कटौती के फैसले को वापस लिया जाए। टाउनशिप के आउटसोर्सिंग को बंद किया जाए और IGH (इस्पात जनरल अस्पताल) में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाए।

कर्मचारियों की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने “वर्कर्स यूनिटी इज स्ट्रेंथ” का नारा देते हुए एकजुटता का संदेश दिया। यह विरोध प्रदर्शन राउरकेला स्टील प्लांट में कर्मचारियों के बढ़ते असंतोष को दर्शाता है, जो अब खुलकर सामने आ रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गर्मी में स्कूलों की छुट्टी, फिर भी 3 माह के ट्यूशन-ट्रांसपोर्ट फीस की उगाही, कलेक्टर से मिले कांग्रेसी
Next: BJP का आरोप महापौर नीरज पाल-आयुक्त की मिलीभगत, 4 मई को भिलाई नगर निगम का घेराव

Related Stories

A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026
IISCO Steel Plant Salaries Linked to Face-Recognition Biometric Attendance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: फेस रीडर बायोमेट्रिक अटेंडेंस से तय हो रही सैलरी, चेहरा दिखाइए, वरना रुकेगा वेतन

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.