Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • गर्मी में स्कूलों की छुट्टी, फिर भी 3 माह के ट्यूशन-ट्रांसपोर्ट फीस की उगाही, कलेक्टर से मिले कांग्रेसी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

गर्मी में स्कूलों की छुट्टी, फिर भी 3 माह के ट्यूशन-ट्रांसपोर्ट फीस की उगाही, कलेक्टर से मिले कांग्रेसी

Azmat ali 29/04/2026 1 minute read
Schools are Closed for Summer Vacation yet Tuition and Transport Fees are being Collected for Three Months Congress Leaders met with the Collector

अय्यूब खान ने कलेक्टर से कहा-स्कूल हर साल बिना किसी कारण फीस बढ़ाना बंद करें, गर्मी की छुट्टी में नो स्कूल-नो फीस लागू हो।

  • सभी निजी स्कूलों को अपनी फीस बढ़ाने से पहले सरकार की अनुमति लेनी चाहिए और फीस बढ़ाने के कारणों को स्पष्ट करना चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। प्राइवेट स्कूलों द्वारा हर साल बिना किसी कारण के ही फीस बढ़ा दी जाती है। इसके खिलाफ अब गुस्सा भड़क रहा है। दुर्ग कलेक्टर से कांग्रेसी नेताओं ने मुलाकात की। फीस बढ़ोत्तरी पर रोक लगाने और छुट्टी में नो स्कूल-नो फीस की व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के सचिव अय्यूब खान और छात्रों के प्रतिनिधि मंडल जिला जनदर्शन कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समक्ष एक महत्वपूर्ण विषय में ज्ञापन सौंपा, जिसमें जिले के बहुत से निजी स्कूलों द्वारा हर साल फीस बढ़ाने की प्रक्रिया किया जाता है, जिनसे बहुत से अभिभावक परेशान हैं। यह बढ़ती हुई फीस हमारे लिए एक बड़ा बोझ बन गई है, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

सभी निजी स्कूलों को अपनी फीस बढ़ाने से पहले सरकार की अनुमति लेनी चाहिए और फीस बढ़ाने के कारणों को स्पष्ट करना चाहिए। अय्यूब खान ने कहा-हमें लगता है कि निजी स्कूलों को शिक्षा के नाम पर व्यवसाय कर रही है, बल्कि उन्हें समाज के गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों को भी शिक्षा प्रदान करनी चाहिए।

कुछ निजी स्कूलो तो में हर वर्ष मंथली फीस इतनी ज्यादा बढ़ाती जैसे कि 700 रूपये से लेकर 1000 माह तक जो साल के दस हजार से लेकर बारह हजार तक बढ़ जाता है। इतना ही किसी अन्य निजी स्कूलो की साल की भर की फीस होती है। ऐसा कुछ निजी स्कूल जो बेहतासा फीस बढ़ा रहे। ये शिक्षा और अपने स्कूल की प्रसिद्ध का नाज़यज फायदा उठा रहे हैं।

अय्यूब खान ने बताया कि साथ में दूसरी महत्वपूर्ण विषय ये भी ग्रीष्म कालीन छुट्टी लगने के बाद भी निजी स्कूलों द्वारा 3 माह का पूरा ट्यूशन फीस लेना और बच्चों ट्रांसपोर्ट का फीस लेना भी बहुत अनुचित है।

शासन और प्रशासन से हमारी मांग है कि तत्काल प्रभाव से ऐसे निजी स्कूलस जो रोक लगाए स्कूलों जो हर वर्ष बिना किसी कारण बहुत ज्यादा फीस बढ़ा रहे है। इन स्कूलों को शिक्षा का व्यापार बनाने में अच्छी स्कूली शिक्षा का हक प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे ये हमारा उद्देश्य है एवं दूसरा सबसे महत्वपूर्ण ग्रीष्म कालीन छुट्टी या गर्मी की छुट्टी में जब स्कूल बंद है बच्चों का ट्रांसपोर्ट बंद है तो फीस लेने भी गलत है इसे हर हाल में रोके बर्ष के अप्रैल, मई एवं जून के फीस करे ये नियम लागू करे नो स्कूल नो फीस को लागू करें।

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अय्यूब खान, संदीप बख्शी, प्रदेश महासचिव कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ, जसवंत गायकवाड जिला महामंत्री कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, राकेश दुबे पुर्व जिला महामंत्री कांग्रेस दुर्ग, अभिषेक जांगड़े सचिव जिला कांग्रेस, पालक प्रतिनिधिमंडल में कमल शर्मा, प्रशांत कुमार बख्शी, महेन्द्र वर्मा, अमर ठाकुर, विजेंद्र बंजारे, दिलेश्वर महेंद्र, लोकेश कुमार, दिलेश गायकवाड, गोविंद ठाकुर, बॉबी ठाकुर, अक्कू ठाकुर, सुमिक्त मानिक पूरी, विराट चक्रधारी, हंस राज खान सहित बहुत से पालक प्रतिनिधिमंडल उपस्थिति थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Rourkela Steel Plant: मार्केटिंग ने रचा इतिहास, 3,325 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व 
Next: Rourkela Steel Plant: बकाया 39 माह के एरियर और बायोमेट्रिक पर भड़का गुस्सा, सड़क पर उतरा RIKKS

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.