Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BJP का आरोप महापौर नीरज पाल-आयुक्त की मिलीभगत, 4 मई को भिलाई नगर निगम का घेराव
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BJP का आरोप महापौर नीरज पाल-आयुक्त की मिलीभगत, 4 मई को भिलाई नगर निगम का घेराव

Azmat ali 30/04/2026
BJP Alleges Collusion Between Mayor Neeraj Pal and Commissioner Protest against Bhilai Municipal Corporation on May 4

नगर निगम भिलाई में व्याप्त भ्रष्टाचार, आर्थिक अनियमितताओं एवं जनविरोधी कार्यों के विरोध में 4 मई को भारतीय जनता पार्टी उतर रही सड़क पर।

  • भाजपा की 6 सदस्यीय समिति ने नगर निगम भिलाई में महापौर एवं आयुक्त द्वारा किए जा रहे विभिन्न आर्थिक अनियमितताओं एवं कथित भ्रष्टाचार के मामलों की समीक्षा प्रस्तुत की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जिला भाजपा कार्यालय भिलाई में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिलाई जिला संगठन प्रभारी रामजी भारती की उपस्थिति में नगर निगम भिलाई के भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम भिलाई में व्याप्त भ्रष्टाचार, आर्थिक अनियमितताओं एवं जनसमस्याओं को लेकर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा द्वारा गठित 6 सदस्यीय समिति द्वारा नगर निगम भिलाई में महापौर एवं आयुक्त द्वारा किए जा रहे विभिन्न आर्थिक अनियमितताओं एवं कथित भ्रष्टाचार के मामलों की समीक्षा प्रस्तुत की गई।

समिति ने विशेष रूप से शिक्षा उपकर संचित निधि, 1248 भूखंडों की नीलामी से प्राप्त राशि के उपयोग, संजय नगर तालाब के समीप स्थित व्यावसायिक भूमि के बिना शासन अनुमति कराए गए ऑक्शन तथा निगम सामान्य सभा के पारित संकल्पों के विरुद्ध जाकर किए जा रहे कार्यों पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

बैठक में नगर निगम भिलाई के आयुक्त की कार्यप्रणाली पर भी गहरा असंतोष व्यक्त किया गया। भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त की मिलीभगत से निगम में वित्तीय अनियमितताओं को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा जनहित की उपेक्षा की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि लगातार भिलाई नगर निगम की स्थानीय सरकार और आयुक्त की मनमानी की शिकायत भाजपा पार्षदों से मिल रही थी। आयुक्त की कार्य प्रणाली की शिकायत को भिलाई भाजपा संगठन ने गंभीरता से लिया है । जिला अध्यक्ष जी ने यह भी कहा कि अब कोई भी अधिकारी मनमानी नहीं कर पाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी रामजी भारती ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब जनता की समस्याओं एवं नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क से लेकर सदन तक निर्णायक एवं प्रबल लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में भिलाई की जनता गंभीर पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था की बदहाली एवं मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान है, लेकिन नगर निगम प्रशासन जनसमस्याओं के समाधान के बजाय भ्रष्टाचार एवं मनमानी में लिप्त है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम भिलाई में व्याप्त भ्रष्टाचार, आर्थिक अनियमितताओं एवं जनविरोधी कार्यों के विरोध में 4 मई 2026 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निगम भिलाई का विशाल घेराव एवं जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन का नेतृत्व भाजपा की 6 सदस्यीय समिति करेगी।

संगठन प्रभारी रामजी भारती के निर्देश के पश्चात भाजपा पार्षद एवं कार्यकर्ता 4 मई को होने वाले नगर निगम घेराव एवं प्रदर्शन की तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन भिलाई की जनता के अधिकारों एवं नगर निगम में पारदर्शिता स्थापित करने के लिए किया जाएगा।

भाजपा 6 सदस्यीय जांच एवं संघर्ष समिति में

श्याम सुंदर राव (संयोजक)
महेश वर्मा ( सदस्य)
भोजराज सिन्हा ( सदस्य)
दया सिंह ( सदस्य)
पीयूष मिश्रा ( सदस्य)
वीणा चंद्राकर ( सदस्य)

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant: बकाया 39 माह के एरियर और बायोमेट्रिक पर भड़का गुस्सा, सड़क पर उतरा RIKKS
Next: Suchnaji.com की न्यूज़ पढ़ते ही CGM इंचार्ज M&U अफसरों पर भड़के, चंद घंटे में पानी सप्लाई बहाल

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.