Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant: फ्लॉवर शो 17-18 जनवरी को जुबली पार्क में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: फ्लॉवर शो 17-18 जनवरी को जुबली पार्क में

Azmat ali 13/01/2026 1 minute read
Rourkela Steel Plant Flower show on January 17-18 at Jubilee Park

प्रदर्शनी 17 जनवरी को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक। 18 जनवरी को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी उद्यानिकी विभाग कार्यालय, सेक्टर-4, राउरकेला से संपर्क कर सकते हैं।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) का वार्षिक उद्यानिकी शो-2026 17 और 18 जनवरी 2026 (शनिवार एवं रविवार) को सेक्टर-8 स्थित जुबली पार्क में आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय फ्लॉवर शो में फूलों, पौधों और बागवानी से जुड़े विविध आकर्षक प्रतियोगिताएं होंगी।

महिलाओं के लिए विशेष रूप से डिनर बाउल अरेंजमेंट और सर्वश्रेष्ठ सुसज्जित फ्लावर वास प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं सभी के लिए खुले वर्गों में बटन होल, बुक्के, माला (गुलाब के अतिरिक्त) तथा फूलों और पत्तियों से बने मॉडल की प्रतियोगिताएं होंगी।

इसके अलावा कट फ्लावर, विभिन्न रंगों व किस्मों के स्पेसिमेन ब्लूम रोज, फुल ओपन ब्लूम एचटी रोज, इंडियन फ्लोरिबुंडा रोज, मिनीएचर/पॉलीएंथा सहित गुलाबों की विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

फूलों की अलग-अलग किस्मों जैसे क्राइसेंथेमम, डहेलिया, डायन्थस, स्वीट पीज, एंटिरहिनम, कार्नेशन, कैलेंडुला, फ्लॉक्स, पैंसी, जर्बेरा, ल्यूपिन, गेंदा, एस्टर, साल्विया, ग्लैडियोलाई, कैंडिटफ्ट (स्पाइरल) सहित अन्य किस्मों के लिए पृथक वर्ग निर्धारित किए गए हैं।

पॉटेड प्लांट श्रेणी में क्राइसेंथेमम, फोलिएज, वार्षिक व बहुवर्षीय फूलदार पौधे, डहेलिया, गुलाब, जर्बेरा, अफ्रीकन/इंका गेंदा तथा बोंसाई शामिल हैं। बागवानी प्रेमियों के लिए सब्जी एवं फल वर्ग में भी प्रतियोगिताएं रखी गई हैं।

प्रतियोगिताओं के लिए प्रविष्टियां 17 जनवरी 2026 को सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक जुबली पार्क परिसर में स्वीकार की जाएंगी। प्रदर्शनी 17 जनवरी को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक तथा 18 जनवरी को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। पुरस्कार वितरण 18 जनवरी 2026 को जुबली पार्क में किया जाएगा।

उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरएसपी के उद्यानिकी विभाग द्वारा स्टील टाउनशिप के विभिन्न उद्यानों के लिए गार्डन लेआउट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। इसके विजेताओं को वार्षिक उद्यानिकी शो के समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी उद्यानिकी विभाग कार्यालय, सेक्टर-4, राउरकेला से संपर्क कर सकते हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL News: हर 3 माह में सीटीसी मीटिंग न कर सेल मैनेजमेंट उड़ा नियमों की धज्जियां बोकारो BAKS ने खोली पोल
Next: Bokaro Steel Plant: 7 हजार मजदूरों के लिए ‘संजीवनी’ स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू, इन्हें मिला 10 लाख का मुआवजा चेक

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.