Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट ने दिखाया बड़ा दिल, गांव के बच्चों को दे रहा डेढ़ लाख तक स्कॉलरशिप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट ने दिखाया बड़ा दिल, गांव के बच्चों को दे रहा डेढ़ लाख तक स्कॉलरशिप

28/03/2025 1 minute read
Rourkela Steel Plant showed a big heart, giving scholarships up to 1.5 lakhs to village children

सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा व्यावसायिक अध्ययन करने वाले पार्श्वांचल गांवों के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान।

  • पांच वर्षीय एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 1,50,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) (SAIL – Rourkela Steel plant) की सीएसआर शैक्षिक संवर्धन पहल के तहत 25 मार्च 2025 को 2024-25 वर्ष में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले सुंदरगढ़ जिले, आदर्श इस्पात ग्रामों और आरएसपी के पुनर्वास कॉलोनियों के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से संबंधित 14 छात्र को वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो जनरल हॉस्पिटल की ओपीडी छोड़ अक्सर लापता रहते हैं धरती के भगवान, मरीज परेशान

उल्लेखनीय है कि, हर साल स्नातक पाठ्यक्रम करने वाले 10 लड़के और 10 लड़कियाँ और व्यावसायिक अध्ययन के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम करने वाली 5 लड़कियाँ और 5 लड़के इस छात्रवृत्ति के लिए चुने जाते हैं। उनमें से प्रत्येक को प्रति वर्ष 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, क्रेन की स्प्रिंग टूटकर गिरी मजदूर के कंधे पर, बची जान

अर्थात 2 साल के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 60,000 रुपये, बी.टेक जैसे 4 साल के स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 1,20,000 रुपये और पांच वर्षीय एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 1,50,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।
चयनित विद्यार्थियों को प्रति वर्ष उनके शैक्षणिक प्रदर्शन और उचित दस्तावेज जमा करने के आधार पर वार्षिक तौर पर किश्तों में छात्रवृत्ति राशि दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: हर कोई डूबा रहा होली की मस्ती में, कब्जेदार बोकारो स्टील प्लांट की जमीन पर कर रहे थे कब्जा, अब ध्वस्त

सीएसआर विभाग के पार्श्वांचल विकास संस्थान में आयोजित एक समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ), आशा कार्था ने योजना में हाल ही में शामिल हुए विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और डमी चेक सौंपे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL की सभी इकाइयों में सबसे लायक प्लांट बना बोकारो स्टील प्लांट, मिला ये अवॉर्ड

र्ता सत्र में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने आरएसपी के इस विचारशील कदम की सराहना की और अपने भविष्य के करियर में इस वित्तीय सहायता से मिलने वाले लाभों को साझा किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सीएसआर), मुनमुन मित्रा, सहायक महाप्रबंधक (सीएसआर), टी बी टोप्पो, प्रबंधक (सीएसआर) ऋचा सुधीरम और सीएसआर विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रारंभ में मुनमुन मित्रा ने सभा का स्वागत किया और योजना के बारे में जानकारी दी जबकि टी बी टोप्पो ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील पीएसयू के मर्जर पर ध्यान दें, जबरन रिटायरमेंट जनहित में नहीं, सेल अधिकारी लगाएंगे 20 को काला बिल्ला

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों ने बैडमिंटन टूर्नामेंट में बहाया पसीना, मिली जीत
Next: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन भी कहीं जुमला तो नहीं…

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.