Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant: SAIL विजन स्टेटमेंट में खो गए अधिकारी, सबकी नजरें टिकी रही मोबाइल पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: SAIL विजन स्टेटमेंट में खो गए अधिकारी, सबकी नजरें टिकी रही मोबाइल पर

16/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Rourkela-Steel-Plant-Workshop-on-SAIL-Vision-Statement
  • आरएसपी, सीईटी, आरडीसीआईएस, सीएमओ और सेलम स्टील प्लांट के कर्मचारियों में से 69 प्रतिभागी इस कार्यशाला में मौजूद थे।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। राउरकेला इस्पात संयंत्र (Rourkela Steel Plant) (आरएसपी) के मानव संसाधन विकास केंद्र (Human Resource Development Center) में एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (Administrative Staff College of India) (एएससीआई) के मार्गदर्शन में सेल विजन स्टेटमेंट का कार्यशाला का आयोजन किया गया। आरएसपी के कार्यपालक निदेशक (संकार्य) एसआर सूर्यवंशी मुख्य अतिथि थे।

ये खबर भी पढ़ें : Big News: ईपीएस 95 पेंशन बढ़वाने के लिए ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का साथ, आमरण अनशन रुका, पढ़िए रिपोर्ट

कार्यक्रम के दौरान, एएससीआई के महानिदेशक डॉ. निर्मल्या बागची सम्मानित अतिथि थे। कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सोमनाथ त्रिपाठी, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा), डॉ. बी के होता, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) तरूण मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (खान) आलोक वर्मा, सभी मुख्य महाप्रबंधक और आरएसपी, सीईटी, आरडीसीआईएस, सीएमओ और सेलम स्टील प्लांट के कर्मचारियों में से 69 प्रतिभागी इस कार्यशाला में मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: SAIL बोनस और एरियर पर 29-30 जनवरी को हड़ताल, NJCS का फैसला

उल्लेखनीय है कि, ध्येय वक्तव्य एक संगठन के दीर्घकालिक लक्ष्यों की घोषणा है जिसके आधार पर वह आगे बढ़ने का प्रयास करता है। सेल, का मौजूदा दिग्दृष्टि वक्तव्य लगभग 20 साल पहले लाया गया था और इसलिए कंपनी ने बदलते परिवेश और अपेक्षाओं के अनुरूप इसे फिर से तैयार करने की पहल की है।

ये खबर भी पढ़ें : 12 जगहों पर अहिवारा विधायक डोमन लाल का स्वागत दौरा और सम्मान समारोह, पढ़िए

ध्येय वक्तव्य तैयार करने के लिए अधिक से अधिक कर्मचारियों को शामिल करने का भी निर्णय लिया गया। तदनुसार, 18 नवंबर 2023 को सभी सेल इकाइयों में एक ऑनलाइन सर्वेक्षण शुरू किया गया। गौरतलब है कि, आरएसपी के कुल 12717 कर्मचारियों में से 11961 व्यक्तियों ने सर्वेक्षण में भाग लिया, जो न केवल उल्लेखनीय है बल्कि प्रतिशत के मामले में सेल में सबसे अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें : जब मिल बैठे 3 CM: वर्तमान, पूर्व और भूतपूर्व, लड़ो मत-फोटो देखिए और सीखिए

दूसरे चरण में विभिन्न इकाइयों में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं जिनमें कर्मचारियों का छोटा समूह विचार-मंथन कर रहा है और अपने सपनों के सेल की रूपरेखा प्रस्तुत कर रहा है। आरएसपी में आयोजित कार्यशाला इसी श्रृंखला का एक हिस्सा था। इस अवसर पर डॉ. बागची के नेतृत्व में एएससीआई, हैदराबाद की 6 सदस्यीय टीम उपस्थित थी।

ये खबर भी पढ़ें : New Pension Latest News: 45-50% तक पेंशन देने की बड़ी घोषणा हो सकती है बजट में

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ईडी वर्क्स एसआर सूर्यवंशी ने कहा कि यह कंपनी की भविष्य की कार्रवाई को आकार देने का एक जीवन काल का सबसे अच्छा पल है, जिसमें चाहिए कि प्रत्येक प्रतिभागी बढ़ चढ़ कर भाग ले और इसका लाभ उठाएं।

ये खबर भी पढ़ें : SEFI ने स्टील  PSU के मर्जर पर इस्पात सचिव, सांसद संग किया महामंथन

डॉ. बागची ने अपने संबोधन में सेल के कर्मचारियों की सराहना की, जिनमें से 40,000 से अधिक कर्मचारी सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए आगे आए हैं, जो अपने आप में बेमिसाल है। उन्होंने ध्येय वक्तव्य को दोबारा तैयार करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। एएससीआई के संचालन प्रबंधन सलाहकार विलास शाह ने ‘भविष्य में इस्पात उद्योग के मुद्दे’ पर एक व्याख्यान दिया, जबकि एएससीआई के श्री प्रो कर्णक रॉय ने ‘अब तक किए गए सर्वेक्षण के परिणाम’ पर एक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर ऑन-द-स्पॉट ऑनलाइन सर्वेक्षण भी किया गया और परिणामों का विश्लेषण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : हज 2023: मेहरम के बिना हज पर जाने के लिए 4000 से अधिक महिलाओं ने भरा फॉर्म

दूसरे भाग में प्रतिभागियों को 5 समूहों में बांटा गया और प्रत्येक समूह एक मुख्य महाप्रबंधक के नेतृत्व में सेल के ध्येय से संबंधित अपने विचारों और सपनों के साथ सामने आया। डॉ. बागची ने समूहों के साथ बातचीत की और जिरह सत्र में विचार-विमर्श के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 हायर पेंशन की ताजा खबर: एरियर पर EPFO का बड़ा बयान, लाखों रुपए का मामला

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी) और आरएसपी में अभ्यंतर समिति की अध्यक्ष राजश्री बनर्जी ने सभा का स्वागत किया। मुख्य महाप्रबंधक (सी एंड आईटी), श्री के के सेनगुप्ता ने उद्घाटन सत्र के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया । महाप्रबंधक (जन संपर्क) एवं संचार मुख्य, अर्चना शत्पथी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

ये खबर भी पढ़ें : Aadhaar Card: मुहल्लों में Bhilai निगम की टीम आ रही आधार कार्ड अपडेट करने, आपके यहां इस तारीख को शिविर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: इन सेक्टर एरिया में रोज 3 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, पढ़िए शेड्यूल
Next: कब्जेदारों के खिलाफ BSP का तोड़ू दस्ता पहुंचा मरौदा, अवैध निर्माण ध्वस्त

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.