Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हॉकी के फाइनल में RSP ने TATA Steel को 3-2 से हराया, इधर-BSP करेगा SAIL वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2023-24 की मेजबानी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हॉकी के फाइनल में RSP ने TATA Steel को 3-2 से हराया, इधर-BSP करेगा SAIL वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2023-24 की मेजबानी

12/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
RSP-defeated-TATA-Steel-3-2-in-the-hockey-final-here-BSP-will-host-SAIL-Volleyball-Championship-2023-24
  • लीग मैचों में भी टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। आर.एस.पी. टीम ने भिलाई स्टील प्लांट को 5-0 से और वाईजाग स्टील प्लांट को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) की हॉकी टीम एस.पी.एस.बी. इंटर स्टील प्लांट हॉकी चैंपियनशिप-2024 में चैंपियन बनकर उभरी। चैंपियनशिप का आयोजन राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड (एस.पी.एस.बी.) के सहयोग से 8 से 10 फरवरी तक बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: BGH ने अखिल भारतीय इस्पात चिकित्सा अधिकारी सम्मेलन के 10 में से 8 कैटेगरी में दिखाया जलवा

सेल हॉकी अकादमी के अधिकांश कैडेटों वाली आर.एस.पी. टीम ने शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में टाटा स्टील को 3-2 से हराया। लीग मैचों में भी टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। आर.एस.पी. टीम ने भिलाई स्टील प्लांट को 5-0 से और वाईजाग स्टील प्लांट को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट में जुटे NSPCL, SBPDCL, BPSCL, ISP, BSP, RSP और DSP के एक्सपर्ट, पढ़िए डिटेल

मुख्‍य महा प्रबंधक (नगर प्रशसन एवं सी.एस.आर.) पी.के.स्‍वाईं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर टूर्नामेंट के विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर महा प्रबंधक प्रभारी (नगर इंजीनियरिंग), बी.के.जोजो, महा प्रबंधक (पी.एच एस.डब्ल्यू, क्रीड़ा और हवाई अड्डा), आर.के.वर्मा और आर.एस.पी. के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS बैठक में AWA के 4100 रुपए पर सब राजी, मार्च से पेमेंट बढ़कर मिलेगा

अपने संबोधन में स्‍वाईं ने विजेताओं को चैंपियन बनने के लिए बधाई दी और अन्य सभी टीमों की भी सराहना की, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सच्ची खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए इस आयोजन में भाग लिया। उन्होंने इस्पात संयंत्रों की उभरती खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के लिए एस.पी.एस.बी. इंटर स्टील प्लांट को धन्यवाद दिया। सहायक महा प्रबंधक (क्रीडा) रघुनंदन पाढ़ी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: प्लेट मिल के कैपिटल रिपेयर को देखने पहुंचे DIC-ED, पहली बार बदली जा रही गैस पाइपलाइन

एसपी करेगा सेल वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2023-24 की मेजबानी

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) 15 से 17 फरवरी 2024 के मध्य भिलाई में आयोजित “सेल वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2023-24” की मेजबानी करने जा रहा है। इस 3 दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन वॉलीबॉल कॉम्प्लेक्स, पंत स्टेडियम सेक्टर-01 भिलाई में किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: मजदूरों को AWA का कहीं 3300, 3700 और 4100 रुपए ही, बंदरबाट रोकना जरूरी

इस टूर्नामेंट में भिलाई इस्पात संयंत्र की वॉलीबॉल टीम के साथ-साथ विभिन्न इस्पात संयंत्रों की कुल 10 टीमें भाग ले रही है। भाग लेने वाली अन्य टीमों में एएसपी और डीएसपी, दुर्गापुर, आईएसपी, बर्नपुर, आरडीसीआईएस, रांची, आरएसपी, राउरकेला, एसएसपी, सेलम, आरआईएनएल, बीएसएल, बोकारो, एसआरयू और सेल-कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली की टीम शामिल हैं।

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) का खेल, सांस्कृतिक और नागरिक सुविधाएं विभाग इस 3 दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : ग्रेच्युटी पर बड़ा अपडेट: सेल कर्मचारियों के लिए फिर तारीख पर तारीख

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला ये स्पेशल अवॉर्ड
Next: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के डायरेक्टर नीलेंदु कुमार होंगे सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के CMD

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.