Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कल्याण कॉलेज के स्टूडेंट्स पहुंचे कवर्धा, कारखाने में शक्कर उत्पादन, Marketing, Processing और Management की सीखी बारीकी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कल्याण कॉलेज के स्टूडेंट्स पहुंचे कवर्धा, कारखाने में शक्कर उत्पादन, Marketing, Processing और Management की सीखी बारीकी

18/04/2025 1 minute read
Students of Kalyan College reached Kawardha and learnt the details of sugar production, marketing, processing and management in the factory
  • विद्यार्थियों ने भोरमदेव मंदिर का दर्शन किया। यहां ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक ज्ञान का बच्चों ने अनुभव प्राप्त किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समूह द्वारा शैक्षणिक भ्रमण किया गया। महाविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की ओर से शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत कबीरधाम जिले में मौजूद भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना का भ्रमण किया गया। साथ ही भोरमदेव पुरातन मंदिर में पर्यटन की अपार संभावनाएं का अध्ययन किया गया। मत्स्य पालन की प्रक्रिया को समझा गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने शक्कर उद्योग में उत्पादन की प्रक्रिया, सहकारी समिति के अंतर्गत उद्योग का प्रबंधन, छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादन एवं उसके उपयोग में कार्यरत श्रमिकों की कार्यदशा का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। शक्कर कारखाने की ओर से प्रबंधक दिनेश कुमार बीसी ने अवलोकन के लिए अनुमति प्रदान की।

कारखाने की ओर से प्रमुख अभियंता सुखपाल सिंह, मुकेश चंद्रवंशी एवं के.के.यादव के द्वारा विद्यार्थियों को हरेक प्रक्रिया को बारीकी से समझाया गया। इसमें प्रमुख रूप से उत्पादन, विपणन, वितरण, भण्डारण और कार्यदशा की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। इसके बाद विद्यार्थियों, शोधार्थियों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया।

इस भ्रमण की उपादेयता यह थी कि विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ में शक्कर उत्पादन की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन कर इसके चरणों को सिखने का प्रयास किया।

प्राचीन मंदिर का दर्शन कर मत्स्य पालन को समझा

विद्यार्थियों ने भोरमदेव मंदिर का दर्शन किया। यहां ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक ज्ञान का बच्चों ने अनुभव प्राप्त किया। साथ ही इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरोदा बांध का भ्रमण कर बांध में मत्स्य पालन की प्रक्रिया को चरणबद्ध ढंग से समझा।
यह शैक्षणिक भ्रमण वाणिज्य के विभागाध्यक्ष डॉ.सलीम अकील और प्रबंधन के विभागाध्यक्ष डॉ.हरीश कश्यप के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के प्राध्यापकों का सराहनीय सहयोग रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शोधार्थी, प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी ने सेक्टर 9 हॉस्पिटल के कार्मिकों को दिया कर्म शिरोमणि पुरस्कार
Next: RSP News: राउरकेला स्टील प्लांट की वित्त वर्ष 2024-25 में घरेलू और वैश्विक बाजार में मजबूत पकड़

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.