Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेफ्टी ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता: सेक्टर 8 पार्क में बच्चों को लेकर आइए
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेफ्टी ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता: सेक्टर 8 पार्क में बच्चों को लेकर आइए

11/01/2025 1 minute read
Safety drawing-painting competition: Children's art will be seen in Sector 8 park

सेक्टर-8 पार्क में सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक भिलाई नगर के शालेय छात्र-छात्राओं के लिए तात्कालिक सुरक्षा ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता।

  • शालेय छात्र-छात्राओं के लिए तात्कालिक सुरक्षा ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता 12 को।
  • निःशक्त विद्यार्थियों के लिए एफ श्रेणी में ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) द्वारा जनवरी 2025 को सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत बीएसपी के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 12 जनवरी 2025 दिन रविवार को सेक्टर-8 पार्क में प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक भिलाई नगर के शालेय छात्र-छात्राओं के लिए तात्कालिक सुरक्षा ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट खाली न कराए आवास, सेल दुर्गापुर के तर्ज पर लाइसेंस पर दीजिए मकान

साथ ही भाग लेने वाले बच्चों के माताओं के लिए एक विशेष श्रेणी रखी गई है। इस वर्ष की गई अभिनव पहल के तहत बच्चों के साथ-साथ उनकी माताएं भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन कर सकेंगी। प्रतियोगिता में व्यापक भागीदारी और परिवारों के भीतर रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए यह पहल की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड को मिला बड़ा सर्टिफिकेट

सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा प्रतिभागियों को ड्राइंग शीट उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतिभागी अपने साथ ड्राइंग एवं पेंटिंग के लिए अन्य आवष्यक सामग्रियां जैसे पेंसिल, वाटर कलर, आईल पेंट तथा क्रेऑन कलर आदि लेकर आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी न्यूज: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल में सेफ्टी पर खास इवेंट

प्रतियोगिता का आयोजन 6 श्रेणियों में किया गया है। कक्षा नर्सरी के विद्यार्थियों के लिए ए श्रेणी, कक्षा 1 से 3 के लिए बी श्रेणी और कक्षा 4 से 5 के लिए सी श्रेणी में, कक्षा 6 से 8 के लिए डी श्रेणी में, कक्षा 9 से 12 के लिए ई श्रेणी में तथा निःशक्त विद्यार्थियों के लिए एफ श्रेणी में ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के युवा कर्मी चाहते हैं अंडमान निकोबार की सैर, कॅरियर ग्रोथ, प्रमोशन, पढ़िए जीएम से और क्या कहा

इस प्रतियोगिता के सभी 6 श्रेणियों से चयनित प्रविष्ठियों को दिनांक 25 से 31 जनवरी 2025 तक नेहरू आर्ट गैलरी में आयोजित ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को दिनांक 25 जनवरी 2025 को नेहरू आर्ट गैलरी, इंदिरा प्लेस में ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट विरोध-प्रदर्शन से नहीं थमने वाला, कब्जेदारों को खदेड़ने का अभियान रहेगा जारी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Durgapur Steel Plant कर्मचारियों को देगा 618 स्क्वायर फीट तक का आवास लाइसेंस पर
Next: Swami Vivekananda Jayanti: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चला विवेकानंद की राह, पढ़िए डिटेल

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.