Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Berlin Games 2023: Special Olympics भारत के एथलिटों को मिला SAIL का साथ, चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने किया सम्मानित
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Berlin Games 2023: Special Olympics भारत के एथलिटों को मिला SAIL का साथ, चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने किया सम्मानित

09/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-Berlin-Games-2023-SAIL-supports-Special-Olympics-athletes-from-India
  • वर्ल्ड समर गेम्स 17 से 25 जून तक चलेगें, जिस दौरान ये असाधारण खिलाड़ी विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो इनकी खेल यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत, विशेष ओलंपिक्स भारत के एथलीटों के पूरे भारतीय दल को सहयोग प्रदान किया है। इस दल को को बर्लिन में आयोजित होने जा रहे स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड समर गेम्स-2023 में भाग लेने के लिए 8 जून को नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

वर्ल्ड समर गेम्स 17 से 25 जून तक चलेगें, जिस दौरान ये असाधारण खिलाड़ी विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो इनकी खेल यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। सेल ने बौद्धिक रूप से विशेष योग्य लोगों समेत दिव्यांगजनों की जरूरतों को पूरा करने और उन्हें सहायता पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता हमेशा निभाई है।

अपनी इसी प्रतिबद्धता के तहत सेल ने विशेष ओलंपिक भारत के साथ सहयोग किया है, जिसके तहत सेल भारतीय टीम की भागीदारी और प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए पूरे भारतीय दल के एथलीटों, कोचों और अधिकारियों को उनके प्रशिक्षण, उपकरण, पोशाक, सहायक उपकरण और अन्य प्रशासनिक जरूरतों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान किया है।

उल्लेखनीय है कि विशेष ओलंपिक्स भारत, युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय और स्पेशल ओलंपिक्स इंकार्पोरेशन, यूएसए से मान्यता प्राप्त एक राष्ट्रीय खेल संघ है। बीते साल, सितंबर 2022 में स्पेशल ओलंपिक्स समर वर्ल्ड गेम्स 2023 की तैयारी में बैडमिंटन, साइकिलिंग, फुटबॉल और फुटसल खेलों के लिए एक राष्ट्रीय कोचिंग शिविर-सह-चयन ट्रायल सेल के बोकारो स्टील प्लांट में आयोजित किया गया था। इस आयोजन में एथलीटों और कोचों समेत 200 से अधिक सदस्यों का एक दल हिस्सा लेगा।

सेल अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश इस विदाई समारोह के दौरान मौजूद रहे और उन्होंने गर्मजोशी से भारतीय दल का उत्साहवर्धन किया। श्री प्रकाश ने विशेष ओलंपिक्स भारत के साथ, सेल की साझेदारी पर गहरी खुशी व्यक्त करते हुए, भारत के विशेष एथलीटों को देश के लिए सम्मान और गौरव लाने के लिए शुभकामनाएं दी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: जान हथेली पर लेकर हर काम-देश के नाम करते हैं SAIL कर्मी, फर्स्ट, सेकेंड और नाइट शिफ्ट एलाउंस के लिए तड़प रहे, कोई सुनने वाला नहीं…
Next: Bhilai Steel Plant: BSP का एक्सपांशन प्रोजेक्ट अब फाइनल, SMS 3 के कास्टर-4 का Production शुरू

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.