Suchnaji

SAIL Bokaro Steel Plant के GM विशाल कुमार बंसल पर वसूली का आरोप, सस्पेंड

SAIL Bokaro Steel Plant के GM विशाल कुमार बंसल पर वसूली का आरोप, सस्पेंड

-रंगे हाथ वसूली का सबूत सेल कारपोरेट आफिस पहुंचते ही सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के एक जनरल मैनेजर को वसूली के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel plant) के नगर सेवाएं विभाग के जीएम सिविल को सस्पेंड करने से हड़कंप मच गया है।

AD DESCRIPTION

रंगे हाथ वसूली का सबूत सेल कारपोरेट आफिस पहुंचते ही सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि वसूली का आरोप जिस जीएम पर लगा है, वह विजिलेंस में भी रह चुके हैं।

सेल (SAIL) बोकारो स्टील प्लांट के जीएम सिविल विशाल कुमार बंसल पर आरोप लगा है कि उन्होंने किसी ठेकेदार से पैसे की वसूली की है। बीएसएल के जिम्मेदारों के मुताबिक ठेकेदार के द्वारा इसका वीडियो बनाया गया। यह वीडियो सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश समेत सेल के अधिकारियों को भेजा गया।

कारपोरेट आफिस में वीडियो देखते ही हड़कंप मच गया। प्रबंधन ने सख्त एक्शन लेते हुए तत्काल सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है। सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार ने वीडियो बनाया, जिसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है। विशाल कुमार बंसल सिविल से पहले टेक्नीकल सेल, सीईडी, विजिलेंस में में भी रह चुके हैं।

1995 बैच के अधिकारी के सस्पेंड होने के बाद बीएसएल प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है। जनसंपर्क विभाग ने इसकी पुष्टि मीडिया से कर दी है। चर्चा है कि आरोपित जीएम वीडियो में ठेकेदार से कैश लेते हुए देखे गए हैं। सबूत के आधार पर प्रबंधन ने एक्शन लिया है। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो वीडियो सार्वजनिक होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। या जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नगर सेवाएं विभाग अक्सर सवालों के घेरे में रहता है। कार्मिकों के बीच चर्चा है कि पूर्व डीआइसी और वर्तमान चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने एक अधिकारी को यहां से हटाया था। फिर जुगाड़ लगाकर लौट आए हैं। टीए बिल्डिंग में एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन में घूम रहे हैं।

वर्तमान घटनाक्रम को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि विशाल कुमार बंसल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय-बीएचयू से पढ़ाई की है।