Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कोल इंडिया में मिलेगा 85 हजार बोनस, अबकी बार बढ़ा साढ़े 8 हजार, SAIL में मिलेगा…?
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

कोल इंडिया में मिलेगा 85 हजार बोनस, अबकी बार बढ़ा साढ़े 8 हजार, SAIL में मिलेगा…?

08/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
You-will-get-85-thousand-bonus-in-Coal-India-this-time-it-will-be-increased-by-8-and-a-half-thousand-will-it-be-distributed-in-SAIL…

नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील-एनजेसीएस की बैठक में तय होगा कि पिछली बार के साढ़े 40 हजार से अधिक बोनस दिया जाएगा या इससे कम।

अज़मत अली, भिलाई। केंद्र सरकार के अधीन आने वाली कोल इंडिया में बोनस की राशि तय कर दी गई है। इस बार साढ़े 8 हजार रुपए अधिक बोनस मिलेगा। 85 हजार रुपए बोनस की राशि तय कर दी गई है। वहीं, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (SAIL) में बोनस की राशि 17 अक्टूबर को तय की जाएगी।

नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील-एनजेसीएस की बैठक में तय होगा कि पिछली बार के साढ़े 40 हजार से अधिक बोनस दिया जाएगा या इससे कम। बोनस फॉर्मूले पर अमल किया गया तो यह राशि करीब 28 हजार रुपए के आसपास ही मिल सकती है। फिलहाल, कर्मचारी एनजेसीएस मीटिंग का इंतजार कर रहे हैं।

रविवार को छुट्‌टी के बावजूद कोल इंडिया प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच बोनस वार्ता सफल रही। Perfomance Linked Reward (PLR) की राशि सीआइएल (CIL) में तय कर दी गई है। 2022-23 के लिए पीएलआर का परिणाम देर शाम घोषित किया गया।

सीआईएल कार्यालय स्कोप कॉम्प्लेक्स लोधी रोड नई दिल्ली में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और सीआईएल/सहायक कंपनियों और एससीसीएल के प्रबंधन के प्रतिनिधियों की द्विपक्षीय बैठक के दौरान समझौता हुआ। वर्ष 2022-23 के लिए कार्यपालक संवर्ग के कर्मचारियों पर चर्चा की गई।

लंबी चर्चा के बाद वर्ष 2022-23 के दौरान समग्र प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से इस बात पर सहमति बनी कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सीआईएल, इसकी सहायक कंपनियों के साथ-साथ एससीसीएल के गैर-कार्यकारी संवर्ग के कर्मचारियों को प्रदर्शन से जुड़े पुरस्कार (पीएलआर) के रूप में 85,000 का भुगतान आनुपातिक आधार पर किया जाएगा। 21 अक्टूबर से पहले भुगतान कर दिया जाएगा।

बता दें कि पिछली बार कोल इंडिया में साढ़े 67 हजार रुपए बोनस तय किया गया था। इस बार अधिक राशि हासिल के लिए श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन पर दबाव बनाया, जिसका फायदा कामगारों को मिलने जा रहा है।

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SEFI ने फिर खटखटाया PM मोदी का दरवाजा, कहा-देशहित में मत कीजिए स्टील सेक्टर की कंपनियों का निजीकरण, बताया बचाने का रास्ता
Next: SAIL Bokaro Steel Plant के GM विशाल कुमार बंसल पर वसूली का आरोप, सस्पेंड

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.