Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus 2023: बाइक रैली में उमड़ा कर्मचारियों का हुजूम, Bokaro Steel Plant में 14 को फिर हंगामा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2023: बाइक रैली में उमड़ा कर्मचारियों का हुजूम, Bokaro Steel Plant में 14 को फिर हंगामा

07/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Bonus-2023-Crowd-of-employees-gathered-in-bike-rally-chaos-again-in-Bokaro-on-14th
  • बोनस के लिए एनजेसीएस मीटिंग फिर से बुलाने की मांग की जा रही।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited)-सेल (SAIL) के बोनस पर तकरार बढ़ती जा रही है। सेल प्रबंधन (SAIL Management) के खिलाफ नाराज कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़क पर नजर आ रहा है। बोकारो स्टील प्लांट के करीब 800 से ज्यादा कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस तरह करीब डेढ़ हजार से अधिक कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए। संयुक्त यूनियन इंटक, एचएमएस, एटक, सीटू के नेताओं ने मोर्चा संभाला।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Election 2023: उधर बस्तर और दुर्ग में आज वोटिंग, इधर दुर्ग संभाग पहुंची प्रियंका गांधी, जानें बड़ी वजह

इंटक के सेक्टर 2 स्थित कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई। संयुक्त यूनियन के संयोजक बिरेंद्र नाथ चौबे के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। हाथों में अपनी-अपनी यूनियन का झंडा लिए कर्मचारी सेल प्रबंधन होश में आओ का नारा लगा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में PM मोदी, कांग्रेस पर हमलावर, कहा जब-जब इनकी सरकार आई, आतंकवाद और नक्सलवाद लाई

बोनस के लिए एनजेसीएस मीटिंग (NJCS Meeting) फिर से बुलाने की मांग की जा रही थी। यूनियन दफ्तर से बाइक रैली एडीएम बिल्डिंग पहुंची। यहां कुछ देर तक नारेबाजी करते हुए रैली मेन गेट पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 3 के ठेका मजदूरों को अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया दीपावली गिफ्ट

मेन गेट पर वाहनों की कतार देख हर कोई हैरान था। कर्मचारियों का गुस्सा साफ नजर आ रहा था। संयुक्त यूनियन के संयोजक बीएन चौबे ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि बोकारो में आंदोलन का आगाज हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Bonus आंदोलन में कर्मचारियों की पत्नी-बच्चे रहेंगे साथ,  Durgapur Steel Plant में प्रस्ताव पारित

सीटू, एटक, एचएमएस के नेताओं के साथ इंटक सड़क पर उतर चुका है। 14 नवंबर को गोलंबर चौक पर दोपहर 1 बजे फिर जमावड़ा होगा। हजारों कर्मचारी अपने हक की आवाज उठाने के लिए जुटेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  नक्सल क्षेत्र में वोटिंग से बौखलाहट: बस्तर में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

बता दें कि सेल प्रबंधन (SAIL Management) ने एनजेसीएस बैठक विफल होने के बावजूद कर्मचारियों के खाते में 23 हजार रुपए बोनस के रूप में डाल चुका है। इस बात से यूनियन और कर्मचारी नेता नाराज हैं। इसी विषय को लेकर लगातार सेल इकाइयों में हंगामा चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL RSP के वित्त विभाग के अधिकारी शाबाश योजना में पुरस्कृत

बोनस की राशि मनमाने तरीके से कर्मचारी के खाता में डालने के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है। इसके अलावा 39 महीना का एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस की बढ़ोतरी, ग्रेच्युटी  की सीलिंग समाप्त करने और कांट्रैक्ट लेबर के वेज में बढ़ोतरी को लेकर संयुक्त मोर्चा के तहत बोकारो स्टील वर्कर्स  यूनियन (इंटक) द्वारा बोकारो स्टील पास सेक्शन के पास प्रदर्शन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant के BTI में खाने की गुणवत्ता पर कर्मचारियों का हंगामा, फैला रायता

राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एचएमएस की निकली बाइक रैली

बोनस, 39 महीने का एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस, ठेका मजदूरों के वेज रिवीजन पर सेल प्रबंधन के तानाशाही रवैये के खिलाफ ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विरोध रैली सफल रही। राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) के सदस्यों ने बाइक रैली निकाली।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai में देवेंद्र के व्यवहार का बढ़ता कद, युवाओं में पकड़ जबर्दस्त
Next: CG Election 2023: छत्तीसगढ़ के ये दिग्गज डॉ.रमन सिंह, मो.अकबर और गिरीश देवांगन खुद के लिए नहीं डाल पाए एक भी वोट जानें बड़ी वजह

Related Stories

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.