Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Election 2023: छत्तीसगढ़ के ये दिग्गज डॉ.रमन सिंह, मो.अकबर और गिरीश देवांगन खुद के लिए नहीं डाल पाए एक भी वोट जानें बड़ी वजह
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ के ये दिग्गज डॉ.रमन सिंह, मो.अकबर और गिरीश देवांगन खुद के लिए नहीं डाल पाए एक भी वोट जानें बड़ी वजह

08/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Election-2023-These-veterans-of-Chhattisgarh-Dr.-Raman-Singh-Mohd.-Akbar-and-Girish-Dewangan-could-not-cast-even-a-single-vote-for-themselves-know-the-big-reason
  • बस्तर अंचल की सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही दुर्ग संभाग के आठ विधानसभा सीटों में वोटिंग हुई।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को पहले चरण का विधानसभा चुनाव (Assembly Election) सम्पन्न हो चुका है। कुछ शहरी विधानसभा क्षेत्रों के कुछेक पोलिंग बूथ पर देर शाम तक वोटिंग होती रही। वहीं, पहले चरण में 20 विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई। इसमें बस्तर अंचल की सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही दुर्ग संभाग के आठ विधानसभा सीटों में वोटिंग हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर वर्तमान केबिनेट मंत्री, दिग्गज नेता और हाईप्रोफाइल प्रत्याशी अपने लिए ही वोट नहीं डाल पाए।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Election 2023: उधर बस्तर और दुर्ग में आज वोटिंग, इधर दुर्ग संभाग पहुंची प्रियंका गांधी, जानें बड़ी वजह

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री (Ex CM) डॉ.रमन सिंह (Dr. Raman Singh) राजनांदगांव सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अधिकृत प्रत्याशी हैं। डॉ.रमन सिंह अपने लिए एक वोट ही नहीं डाल पाए। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का निवास कबीरधाम जिला मुख्यालय स्थित कवर्धा शहर में है। कवर्धा के निवासी होने के कारण डॉ.रमन सिंह का कबीरधाम जिले की मतदाता सूची में नाम है।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में PM मोदी, कांग्रेस पर हमलावर, कहा जब-जब इनकी सरकार आई, आतंकवाद और नक्सलवाद लाई

केबिनेट मंत्री मो.अकबर

छत्तीसगढ़ के वर्तमान सरकार में मोहम्मद अकबर (Mohd Akbar) केबिनेट मंत्री है। मो.अकबर प्रदेश के कद्दावर मंत्री है। कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे जैसा सूबे के चार मंत्रियों के निवास या निर्वाचन क्षेत्र वाले दुर्ग जिले के मोहम्मद अकबर प्रभारी मंत्री भी रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 3 के ठेका मजदूरों को अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया दीपावली गिफ्ट

मो.अकबर कबीरधाम जिले की कवर्धा सीट से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के प्रत्याशी है। लेकिन अकबर राजधानी रायपुर शहर में रहते हैं, इस लिहाज से उनका और उनके परिवार का नाम रायपुर की मतदाता सूची में हैं। इसी के कारण प्रत्याशी होने के बावजूद भी मोहम्मद अकबर स्वयं को एक वोट नहीं डाल पाए।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai में देवेंद्र के व्यवहार का बढ़ता कद, युवाओं में पकड़ जबर्दस्त

हाईप्रोफाइल सीट पर गिरीश देवांगन

राजनांदगांव सीट पर सभी की नजरें रहती है, क्योंकि यहां से प्रदेश में 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे भाजपा के दिग्गज नेता डॉ.रमन सिंह चुनाव लड़ते हैं। तमाम चर्चाओं और कयासों के बाद कांग्रेस ने यहां से गिरीश देवांगन को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Bonus आंदोलन में कर्मचारियों की पत्नी-बच्चे रहेंगे साथ,  Durgapur Steel Plant में प्रस्ताव पारित

गिरीश देवांगन फिलहाल छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष है। केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (CG PCC) में बड़े पद में होने के साथ ही मुख्यमंत्री (CM) भूपेश बघेल के बेहद करीबी लोगों में माने जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  नक्सल क्षेत्र में वोटिंग से बौखलाहट: बस्तर में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

आपको बता दें कि गिरीश देवांगन का निवास रायपुर जिले के खरोरा में है। इस नाते इनका रायपुर के मतदाता सूची में नाम है और वे खुद के लिए राजनांदगांव में एक वोट भी नहीं डाल पाए।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election Big Breaking News: सुकमा में IED ब्लास्ट, CRPF इंस्पेक्टर आया चपेट में

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bonus 2023: बाइक रैली में उमड़ा कर्मचारियों का हुजूम, Bokaro Steel Plant में 14 को फिर हंगामा
Next: पेंशन की गणना, पात्र, ग्रेच्युटी और Voluntary Retirement की ताजा खबर

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.