Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: BSP बोरिया गेट पर SAIL बोनस को लेकर होने वाला प्रदर्शन स्थगित, बाल-बाल बचे CITU नेता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP बोरिया गेट पर SAIL बोनस को लेकर होने वाला प्रदर्शन स्थगित, बाल-बाल बचे CITU नेता

26/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Breaking-news-Protest-against-SAIL-bonus-at-BSP-Boria-Gate-postponed_-CITU-leader-narrowly-escapes-1

शुक्रवार सुबह 8 से 9 बजे तक बोरिया गेट पर करीब 500 से ज्यादा कर्मचारियों का जमावड़ा होने वाला था।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल कर्मचारियों के बोनस को लेकर 27 अक्टूबर को होने वाला प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। आचार संहिता की वजह से ऐसा किया गया है। सीटू के आह्वान पर प्रदर्शन होने वाला था।

जिला प्रशासन से अनुमति ली गई थी, लेकिन भिलाई स्टील प्लांट से अनुमति न लेने की वजह से मामला उलझने जा रहा था। शुक्रवार सुबह 8 से 9 बजे तक बोरिया गेट पर करीब 500 से ज्यादा कर्मचारियों का जमावड़ा होने वाला था। कर्मचारियों के हंगामे को देखते हुए भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने भी तैयारियां कर ली थी।

सीटू की तरफ से एसडीएम से अनुमति ली गई, लेकिन बीएसपी से कोई एनओसी नहीं ली गई। सीटू यहीं चूक कर गया। एसडीएम के अनुमति पत्र के 17 नबर प्वाइंट पर स्पष्ट रूप से लिखा है कि आप जिसके कार्यक्षेत्र में कार्यक्रम करने वाले हैं, उससे अनुमति लेना अनिवार्य है। भिलाई नगर निगम हो या भिलाई स्टील प्लांट।

सीटू ने बीएसपी प्रबंधन से अनुमति नहीं लिया था। वहीं, बीएसपी प्रबंधन को भी सीटू नेताओं को नापने का बेहतरीन मौका मिल गया था। बगैर अनुमति प्रदर्शन करने के जद में आते और एफआइआर तक कराने की तैयारी थी। रातों-रात इसकी भनक लगते ही सीटू ने कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया।

सीटू के महासचिव जेपी त्रिवेदी ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि बीएसपी से जो प्रक्रिया होने थी, वह पूरी नहीं होने की वजह से कार्यक्रम स्थगित किया गया है।

वहीं, बीएसपी के संयुक्त यूनियन के संयोजक वंश बहादुर सिंह का कहना है कि चुनाव आचार संहिता के बीच इस तरह के कार्यक्रम से बचना चाहिए। सीटू नेताओं को सलाह दी गई थी। अच्छा हुआ समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया है। संयुक्त यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों के आंदोलन को पूरी प्रक्रिया पर अमल करके शुरू किया जाएगा।

सीटू की तरफ से आया आधिकारिक बयान

बोनस फॉर्मूले को रद्द करने और नए सिरे से बोनस निर्धारण करने की मांग को लेकर 27 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से 9:00 तक बोरिया गेट में प्रदर्शन आयोजित था।

इसके लिए शासन एवं प्रशासन से अनुमति भी ली गई। किंतु जिस स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है, उस स्थल के उपयोग के संबंध में भिलाई इस्पात संयंत्र से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया जाना था, जिसके लिए प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी। चूंकि वर्तमान समय में चुनाव आचार संहिता लागू है एवं उपरोक्त शर्त का उल्लंघन होने पर अनुमति स्वमेव निरस्त मानी जाएगी।

इसलिए इन सब परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 27 अक्टूबर सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक बोरिया गेट में आयोजित प्रदर्शन को स्थगित किया जाता है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट में Facial Recognition Blometric Attendance System से हाजिरी 1 नवंबर से…!
Next: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में हादसा, आग लगी और स्ट्रक्चर गिरा, उत्पादन पर रहा असर

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.