SAIL Bonus Meeting Update: प्रबंधन ने उत्पादन-उत्पादकता रिपोर्ट पेश की। इंटक, बीएमएस, सीटू, एचएमएस, एटक के प्रतिनिधि मीटिंग में शामिल।
- बैठक दोपहर ढाई बजे शुरू हुई।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों का बोनस तय करने के लिए मंथन शुरू हो गया है। सेल प्रबंधन ने प्रोडक्शन-प्रोडक्टिविटी पर बात रखते हुए बोनस फार्मूले के अनुसार ₹30109 रुपए बोनस देने का प्रस्ताव रखा। इसको राउंड फिगर करते हुए ₹31200 देने का प्रस्ताव आया है। वहीं, ट्रेनीज को 24 हजार 960 रुपए देने का प्रस्ताव आया है। मीटिंग जारी है।
नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस के प्रतिनिधि और सेल प्रबंधन आमने सामने हैं। दोपहर 1 बजे बैठक शुरू होनी थी। पौने 1 बजे तक यूनियन प्रतिनिधि भी पहुंच चुके थे। लेकिन, बैठक दोपहर ढाई बजे शुरू हुई। प्रबंधन की ओर से उत्पादन-उत्पादकता रिपोर्ट पेश की गई। विस्तार से जानकारी साझा की गई। प्रेजेंटेशन में कई खास जानकारी भी यूनियन नेताओं को दी गई।
मैनेजमेंट से भागीदारी करने वालों में सेल प्रबंधन से डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, डायरेक्टर वाणिज्य टीएन नटराजन, मुख्य महाप्रबंधक HR संजीव कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक एफ एंड ए पवन कुमार अग्रवाल, जीएम मलय आदि मौजूद हैं। बोनस मीटिंग में एनजेसीएस से इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर जी. संजीवा रेड्डी, बोकारो से बीएन चौबे, BMS से श्रीनिवास राव, रंजय कुमार, सीटू दुर्गापुर स्टील प्लांट से ललित मोहन मिश्र, भिलाई स्टील प्लांट से डीवीएस रेड्डी, एचएमएस से संजय वढावकर, बोकारो से राजेंद्र सिंह, AITUC से विद्यासागर गिरी और बोकारो स्टील प्लांट से रामाश्रय प्रसाद उपस्थित हैं।
