Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Breaking News: भिलाई, BSL, दुर्गापुर, RSP, बर्नपुर, सेलम, रांची के 15 अधिकारियों का सीएमओ कोलकाता ट्रांसफर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Breaking News: भिलाई, BSL, दुर्गापुर, RSP, बर्नपुर, सेलम, रांची के 15 अधिकारियों का सीएमओ कोलकाता ट्रांसफर

Azmat ali 16/04/2026 (Last updated: 17/04/2026) 1 minute read
SAIL Breaking News 15 Officers From Bhilai BSL Durgapur RSP Burnpur Salem Ranchi Transferred to CMO Kolkata

SAIL Breaking News: तबादला तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है, जिसे संगठनात्मक आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सेल के अलग-अलग प्लांट के 15 सीनियर मैनेजर का तबादला कोलकाता सीएमओ हेड क्वार्टर किया गया है। अचानक से बड़े पैमाने पर ट्रांसफर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

भिलाई स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, सेलम स्टील प्लांट, रांची, कोलियरीज डिवीजन और माइंस क्षेत्र के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अधिकारियों को सीएमओ मुख्यालय कोलकाता में मार्केटिंग विभाग में पदस्थ किया गया है। यह तबादला प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है, जिसे संगठनात्मक आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Secretary’s Review Meeting: SAIL में 20% नहीं, 35% होगी कर्मचारियों की छंटनी, जबरिया रिटायरमेंट का ये प्लान, फंसे BSP अधिकारी

भिलाई और बोकारो से ये अधिकारी शामिल
भिलाई स्टील प्लांट से नीलाबोनु सत्यानारायण और यूके अखिल का तबादला किया गया है। वहीं बोकारो स्टील प्लांट से नवीन कुमार और आर.के. यादव का ट्रांसफर हुआ है।

दुर्गापुर, राउरकेला और अन्य इकाइयों से भी बदलाव

दुर्गापुर स्टील प्लांट से अतुल सिद्धार्थ, कुंदन कुमार सिंह और रितु राज का ट्रांसफर हुआ है। राउरकेला स्टील प्लांट से आर.के. नायक को स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा बर्नपुर, सेलम, रांची, चासनाला, ओजीओएम और किरीबुरू इकाइयों के अधिकारी भी आदेश में शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के GM समेत 4 अधिकारियों का ट्रांसफर

मार्केटिंग विंग को मजबूत करने की तैयारी

प्रबंधन के इस फैसले को सेल के मार्केटिंग नेटवर्क को मजबूत करने और विभिन्न संयंत्रों के अनुभवी अधिकारियों का बेहतर उपयोग करने की रणनीति माना जा रहा है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में नई जगह जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक छुट्टी, भीषण गर्मी में बच्चों को राहत

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के GM समेत 4 अधिकारियों का ट्रांसफर
Next: सेल में बड़ा फेरबदल: हॉट शॉप से HR में 15 अधिकारियों का मनचाहा ट्रांसफर, अब करेंगे एमबीए, पढ़ें पांचों प्लांट की लिस्ट

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.