- बीएसएल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विदाई।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro STeel plant) से अप्रैल 2024 में सेवानिवृत होने वाले कर्मियों के लिए मानव संसाधन विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महा प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) हर्ष निगम उपस्थित थे।
समारोह के आरम्भ में सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) डॉ नन्दा प्रियदर्शिनी ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को अंतिम निपटारा एवं मैत्री भवन से सम्बंधित जानकारी दी तथा प्रत्येक सेवानिवृत हो रहे कर्मियों का बायोडाटा प्रस्तुत किया।
मुख्य महा प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) हर्ष निगम ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को उनके निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।
उन्होंने सेवा निवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र तथा उपहार भी भेंट किए। अप्रैल ‘2024 में बीएसएल से कुल 6 अधिशासी तथा 55 अनाधिशासी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ नन्दा प्रियदर्शिनी, सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) ने किया।
ये खबर भी पढ़ें : BSP सेफ्टी कप क्रिकेट टूर्नामेंट: फाइनल मैच आज शाम को, सीजी 11 और स्नाइपर में टक्कर
मुख्य महा प्रबंधक (रीफ्रैक्टरीज) वेद प्रकाश उपाध्याय के लिए निदेशक प्रभारी के सम्मेलन कक्ष में अलग से एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर कार्यकारी निदेशक प्रभारी सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रँगानी, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन एवं अतिरिक्त प्रभार संकार्य) राजन प्रसाद, सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक उपस्थित थे।
कार्यकारी निदेशक-प्रभारी सीआर महापात्रा ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। सभी ने सेवानिवृत्त हो रहे श्री वेद प्रकाश उपाध्याय को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।