Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL: सर, कर्मचारियों के साथ ऐसी दुश्मनी क्यों, जारी कीजिए चार पहिया वाहन का गेट पास
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: सर, कर्मचारियों के साथ ऐसी दुश्मनी क्यों, जारी कीजिए चार पहिया वाहन का गेट पास

Azmat ali 22/08/2025 1 minute read
SAIL BSL Sir Why Such Animosity With the Employees Issue Gate Pass For Four Wheelers

बोकारो कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नॉन एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों को चार पहिया वाहन का पास जारी करना चाहिए।

महामंत्री संदीप कुमार बोले-दो वर्षों से डिप्लोमा यूनियन बीएसएल कर्मचारियों को चार पहिया वाहन पास निर्गत करवाने के लिए प्रयास कर रही है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन के प्रतिनिधि बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए चार पहिया वाहन का गेट पास निर्गत करने का मुद्दा फिर उठा दिया है। भारी बारिश में परेशान हो रहे कर्मचारियों की पीड़ा से प्रबंधन को अवगत कराया है। पूर्व में भी यूनियन ने मुद्दा उठाया था।

मानव संसाधन विभाग के मुख्य महाप्रबंधक अंजनी कुमार शरण से यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि पिछले दो वर्षों से डिप्लोमा यूनियन बीएसएल कर्मचारियों को चार पहिया वाहन पास निर्गत करवाने के लिए प्रयास कर रही है। और जबतक इसका समाधान नही होगा, तबतक इसके लिए प्रयास करती रहेगी, क्योंकि इस समय बहुत से नॉन एग्जेक्युटिव कर्मचारियों के पास चार पहिया वाहन होते हुए भी वे ठंडी, गर्मी और भारी बारिश के दौरान दो पहिया वाहन से आने को मजबूर हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant के DIC बीके तिवारी की कुर्सी पर बैठेंगे प्रिय रंजन, ISP, कारपोरेट आफिस होते अब BSL के मुखिया, ये मायूस

बारिश के मौसम में जूते भींग जाने के कारण इलेक्ट्रिकल विभाग के लोगों को कार्यस्थल पर सुरक्षा का भी खतरा रहता है। साथ ही आवारा कुत्तों, एवम अन्य जानवरों तथा असामाजिक तत्वों का भी खतरा रहता है।

यूनियन अध्यक्ष रविशंकर ने कहा कि वर्ष 2010 में कर्मचारियों की संख्या 17856 थी अगर उससे तुलना करें तो इस समय बीएसएल के नॉन एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों की कुल संख्या लगभग 7500 के आस पास ही है। जिसमे से लगभग 1500 लोग एस-9 ग्रेड से ऊपर हैं, जिनको चार पहिया वाहन का पास मिला हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: Mia By Tanishq Bokaro: डायमंड रिंग चोरी के आरोप में BSL का डिप्टी मैनेजर मां संग गिरफ्तार, लेकिन सवाल भी…

साथ ही कुछ कर्मचारी नगर सेवा भवन और बीजीएच में कार्यरत हैं। उन्हें प्लांट के अंदर जाने की ज्यादा आवश्यकता नहीं पड़ती है। वर्ष 2010 से अभी तक जितने भी लोग रिटायर हुए वो सब या तो अधिकारी थे या फिर एस 11 ग्रेड के लोग थे जिन्हें कार पास मिला हुआ था।

इसका मतलब प्लांट के पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या होने की संभावना भी कम है। इसके अलावा सेल के राउरकेला यूनिट के कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए इससे संबंधित सर्कुलर जारी भी कर दिया गया है। इसलिए बोकारो में भी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नॉन एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों को चार पहिया वाहन का पास जारी करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के पूर्व कर्मचारी के बेटे को मिली CSVTU के कुलपति की कुर्सी, जानिए कौन हैं डॉ. अरुण अरोड़ा, पढ़ें इंटरव्यू

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP मुर्गा चौक तक बनेगा नया यूनिवर्सल रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल, Expansion Project में पूरा सेक्टर 3, सेक्टर 4 का ये हिस्सा होगा प्लांट के अंदर
Next: सेल कर्मचारियों को दीजिए 60 हजार बोनस

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.