Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP: अधिकारियों-कर्मचारियों ने लूटी वाहवाही, प्रबंधन ने दी सम्मान की गवाही
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: अधिकारियों-कर्मचारियों ने लूटी वाहवाही, प्रबंधन ने दी सम्मान की गवाही

18/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-BSP-Officers-and-employees-honored-for-excellent-work
  • प्रबंधक (यूआरएम) प्रवीण जायसवाल, प्रबंधक (यूआरएम) पवन कुमार जायसवाल, सीनियर ऑपरेटिव दीपक कुमार खडातकर शामिल।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन (SAIL – Bhilai Steel Plant) सदैव अपने कर्मचारियों के ईमानदार और उल्लेखनीय प्रयासों के लिए उन्हें सम्मानित करता रहा है। कर्मचारियों को उनके अनुकरणीय प्रयासों, कार्यस्थल पर सराहनीय कार्य, सुरक्षा प्रोटोकॉल के सचेत अनुपालन, अतुलनीय सहयोग, उत्कृष्ट प्रदर्शन या इस तरह के उल्लेखनीय कार्यों के लिए विभिन्न पुरस्कार या सम्मान प्रदान किये जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बिग ब्रेकिंग न्यूज: SAIL BSP कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा 2 लाख 66 लाख का गिफ्ट

संयंत्र के कर्मचारियों को सम्मानित करने का मुख्य उद्देश्य, सुरक्षा के मानक मापदंडों का पालन करते हुए, संगठनात्मक उद्देश्यों को पूर्ति करके कार्यस्थल पर उनके द्वारा किये गए बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित करना है।

ऐसी ही एक पहल में, कर्मचारियों को किसी विशेष कार्य या शिफ्ट के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभाग प्रमुख द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (यूआरएम) अनीश सेनगुप्ता ने अपने कर्मचारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL: थैलेसीमिया मरीजों के लिए बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने दिया अपना खून

इनमें प्रबंधक (यूआरएम) प्रवीण जायसवाल, प्रबंधक (यूआरएम) पवन कुमार जायसवाल, सीनियर ऑपरेटिव दीपक कुमार खडातकर शामिल है। सेनगुप्ता ने संबंधित अधिकारियों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्रों में यह उल्लेख किया कि, “मैं आपके द्वारा किए गए अच्छे काम की सराहना करता हूं। मुझे आशा है, कि आप भविष्य में भी अपने ईमानदार प्रयास जारी रखेंगे और दूसरों के बीच उत्कृष्टता की संस्कृति का प्रसार करेंगे।”

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर होने वालों के लिए एक नए सफ़र की शुरुआत

बिना कोई डाउनटाइम रिकॉर्ड किए 163 रेल की रोलिंग

प्रवीण जायसवाल को बी शिफ्ट में, बिना कोई डाउनटाइम रिकॉर्ड किए 163 रेलों को रोल करके उत्कृष्ट प्रदर्शन, सूक्ष्म योजना और उसके प्रशंसनीय क्रियान्वयन हेतु प्रशंसा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर होने वालों के लिए एक नए सफ़र की शुरुआत

इन्होंने पूरे शिफ्ट के दौरान अनुभाग को तनाव-मुक्त बनाये रखा और अपने अथक प्रयास और निरंतर निगरानी से इस उपलब्धि को संभव बनाया। शॉप्स के उत्पादन में इनका उल्लेखनीय योगदान है और ऐसा करके इन्होने प्रदर्शित किया है कि उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से प्रभावी संचालन का प्रबंधन सम्भव है।

ये खबर भी पढ़ें : NJCS बैठक में तय AWA का पैसा भी नहीं दे रहा SAIL BSP

पवन कुमार जायसवाल की मेहनत

पिछली पाली में ब्रेकडाउन के कारण, विजुअल इंस्पेक्शन के लिए रेल की उपलब्धता बहुत कम थी। रेल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पवन कुमार जायसवाल ने ए शिफ्ट में, रेल की 162 नग रोलिंग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट के क्रेन ऑपरेटर को कार ने मारी टक्कर, जख्मी,  BGH में भर्ती

इनकी सक्रिय योजना और उसके कार्यान्वयन के परिणामस्वरूप यह लक्ष्य हासिल हुआ। शिफ्ट के दौरान इनके अथक प्रयास एवं सतत् निगरानी की सराहना हेतु पवन कुमार जायसवाल को सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking: 29 नक्सलियों के मारे जाने के ऑपरेशन के पीछे का BSF DIG ने खोला राज, चारा फेंका और नक्सली फंस         

यूआरएम के दीपक कुमार को इसलिए मिला सम्मान

दीपक कुमार खडातकर ने बी शिफ्ट में गैस लाइन सर्किट में नाइट्रोजन को शुद्ध करके आपने गैस नेटवर्क को तैयार किया और फर्नेस के सामान्य संचालन में अपना सराहनीय योगदान दिया।

रात करीब 9.25 बजे वोल्टेज कम होने के कारण फर्नेस फिर से बंद हो गया। मुख्य शीतलन लाइन निष्क्रिय थी। इसलिए पंप हाउस के डीजल पंप को चालू कर, सेकेंडरी कूलिंग लाइन को निर्बाध उत्पादन हेतु तुरंत चालू किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bokaro Steel Plant: बायोमेट्रिक पर नेताओं को सस्पेंड, ट्रांसफर की धमकी, श्रमायुक्त को भेजा रिमाइंडर, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

इनकी सतर्कता और एसओपी के त्वरित निष्पादन ने फर्नेस को सामान्य स्थिति में वापस लाया। ऐसा करके इन्होने मिल को लंबे समय के ब्रेकडाउन से बचाया और अपने उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान प्राप्त किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bokaro Steel Plant: बायोमेट्रिक पर नेताओं को सस्पेंड, ट्रांसफर की धमकी, श्रमायुक्त को भेजा रिमाइंडर, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: EPFO से कैसे लें लाभ, आश्रित बच्चें-पैरेंट्स आपकी मृत्यु के बाद ऐसे पा सकते है जमा पूंजी, ये है 7 पेंशन
Next: Lok Sabha Elections 2024: मतदाताओं को जागरूक करने BSP सुनाएगा नए पुराने, फिल्मी गीत, आर्केस्ट्रा में आप भी आइए

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.